ब्रेकिंग
CBSE 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी, इस दिन से शुरू होंगी परीक्षाएं; यहां देखें पूरी जानकारी✦सरेंडर से पहले अनंत सिंह ने दिखाया दम: प्रयागराज जाने के दौरान हुआ भव्य स्वागत, कहीं फूलों की बारिश तो कहीं पहनाया गया चांदी का मुकुट✦सुरक्षित आंखें...सुरक्षित दिवाली: पटाखों से आंखों में चोट लगी तो चिंता नहीं, 15 साल से कम उम्र के बच्चों का मुफ्त इलाज करेगा एएसजी आई हॉस्पिटल✦सीवान कोर्ट में पेशी के बाद शहाबुद्दीन के घर पहुंचे लालू प्रसाद, ओसामा के बेटे को दुलारते आए नजर✦बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, रेल यात्रियों में मची चीख-पुकार✦CBSE 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी, इस दिन से शुरू होंगी परीक्षाएं; यहां देखें पूरी जानकारी✦सरेंडर से पहले अनंत सिंह ने दिखाया दम: प्रयागराज जाने के दौरान हुआ भव्य स्वागत, कहीं फूलों की बारिश तो कहीं पहनाया गया चांदी का मुकुट✦सुरक्षित आंखें...सुरक्षित दिवाली: पटाखों से आंखों में चोट लगी तो चिंता नहीं, 15 साल से कम उम्र के बच्चों का मुफ्त इलाज करेगा एएसजी आई हॉस्पिटल✦सीवान कोर्ट में पेशी के बाद शहाबुद्दीन के घर पहुंचे लालू प्रसाद, ओसामा के बेटे को दुलारते आए नजर✦बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, रेल यात्रियों में मची चीख-पुकार

विधानमंडल शीतकालीन सत्र का आज तीसरा दिन : शराबबंदी पर सरकार को घेरेगा विपक्ष, परिषद में भी प्रदर्शन की तैयारी

PATNA : बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र का आज तीसरा दिन है. आज विधानसभा की कार्यवाही सुबह 11:00 बजे शुरू होगी प्रश्नोत्तर काल के बाद सदन में ध्यानाकर्षण सूचनाएं दी जाएंगी. आज विधा

विधानमंडल शीतकालीन सत्र का आज तीसरा दिन : शराबबंदी पर सरकार को घेरेगा विपक्ष, परिषद में भी प्रदर्शन की तैयारी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र का आज तीसरा दिन है. आज विधानसभा की कार्यवाही सुबह 11:00 बजे शुरू होगी प्रश्नोत्तर काल के बाद सदन में ध्यानाकर्षण सूचनाएं दी जाएंगी. आज विधानसभा में बीजेपी विधायक नीतीश मिश्रा समेत अन्य सदस्यों की ध्यानाकर्षण सूचना पर ग्रामीण कार्य विभाग की तरफ से सदन में जवाब होगा. जबकि दूसरी ध्यानाकर्षण सूचना विधायक अमरजीत कुशवाहा और सुदामा प्रसाद समेत अन्य सदस्यों की तरफ से दी गई है. इस ध्यानाकर्षण सूचना पर पर्यटन एवं कला संस्कृति युवा विभाग की तरफ से सदन में जवाब आएगा. विधानसभा में आज एक बार फिर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच गतिरोध देखने को मिल सकता है. विधानसभा परिसर में शराब की बोतलें बरामद होने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसके जांच के आदेश दिए थे. अब इस मामले में आगे क्या कार्यवाही हुई इस पर विपक्ष सदन के अंदर सरकार से जवाब मांग सकता है.

विधानसभा में आज की कार्यवाही

बिहार विधानसभा में प्रश्नोत्तर काल शून्यकाल की कार्यवाही के बाद ध्यानाकर्षण सूचनाओं पर सरकार का जवाब होगा. सदन में आज सीएजी की रिपोर्ट भी रखी जाएगी अलग-अलग क्षेत्रों में साल 2019-20 के लिए कराई गई. ऑडिट रिपोर्ट को सदन के पटल पर रखा जाएगा. भोजन अवकाश के बाद विधानसभा में सरकार की तरफ से एक विधेयक पेश किया जाएगा. सरकार आज सदन में बिहार भूमि दाखिल खारिज (संशोधन) विधेयक 2021 पेश करेगी.


विधान परिषद में आज 

बिहार विधान परिषद की कार्यवाही दोपहर 12:00 बजे शुरू होगी. सदन में सबसे पहले प्रश्नोत्तर काल लिया जाएगा आज विधान परिषद में भी सीएजी की रिपोर्ट पेश की जाएगी. इसके अलावा बिहार लोकायुक्त की तरफ से अलग-अलग वर्षों के लिए वार्षिक रिपोर्ट भी सदन के पटल पर रखी जाएगी. विधान परिषद में आज भोजपुर जिले के अंदर पीरो प्रखंड के कोथुआ गांव में आईवीआई की स्थापना से जुड़े ध्यानाकर्षण सूचना पर सरकार का जवाब होगा. विधान परिषद में आज तकनीकी सेवा आयोग संशोधन विधेयक और निजी विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक को पेश किया जाएगा.

टैग्स