ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

मुखिया और वार्ड पार्षदों को भत्ता की जगह मिले वेतन और पेंशन, विधान परिषद में उठी मांग

PATNA : बिहार में पंचायती राज प्रतिनिधियों का भत्ता की जगह वेतन और पेंशन का मामला आज बिहार विधान परिषद में जमकर उठा। विधान परिषद में बीजेपी एमएलसी रजनीश कुमार, राजन कुमार सिंह

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : बिहार में पंचायती राज प्रतिनिधियों का भत्ता की जगह वेतन और पेंशन का मामला आज बिहार विधान परिषद में जमकर उठा। विधान परिषद में बीजेपी एमएलसी रजनीश कुमार, राजन कुमार सिंह सहित अन्य सदस्यों के तरफ से ध्यानाकर्षण के जरिए यह मामला उठाया गया। मुखिया और वार्ड सदस्यों को वेतन भत्ता की बजाय बढ़ा हुआ वेतन देने की मांग की। 


मुखिया और वार्ड पार्षदों को वेतन और पेंशन देने का मामला उठा तो लगभग सभी दलों के सदस्यों ने एक सुर में इस मांग का समर्थन किया. बीजेपी,जेडीयू, आरजेडी सभी दलों के विधान पार्षद इस पर एक मत दिखें.  राजद एमएलसी सुबोध राय ने कहा कि 2013 में मुखिया और वार्ड सदस्यों का भत्ता तय किया गया था, जिसके बाद एक लंबा अरसा गुजर चुका है. सरकार को इस पर पुनर्विचार करते हुए वृद्धि करनी चाहिए.

बीजेपी एमएलसी रजनीश कुमार ने मुखिया और वार्ड सदस्यों की परेशानी का जिक्र करते हुए सदन में मांग रखी कि सरकार इस मामले पर गंभीरता पूर्वक विचार करें. बीजेपी एमएलसी सच्चिदानंद राय ने भी समर्थन किया. सच्चिदानंद राय ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों के साथ सौतेला व्यवहार नहीं होना चाहिए वेतन भत्ते के साथ उनके लिए पेंशन की सुविधा भी सरकार शुरू करे. जिसपर सरकार ने कहा कि इसपर गंभीरतापूर्वक विचार किया जाएगा.


टैग्स