ब्रेकिंग
बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त

विधान परिषद में आज बजट पर होगी चर्चा, श्री कृष्ण सिंह को भारत रत्न देने का मामला भी सदन में उठेगा

PATNA : बिहार विधान परिषद की कार्यवाही आज दोपहर 12 बजे शुरू होगी. प्रश्नोत्तर काल के साथ सदन की कार्यवाही शुरू होगी. सबसे पहले तारांकित और उसके बाद अल्प सूचित प्रश्न लिए जाएंगे. इन

विधान परिषद में आज बजट पर होगी चर्चा, श्री कृष्ण सिंह को भारत रत्न देने का मामला भी सदन में उठेगा
Anamika
2 मिनट

PATNA : बिहार विधान परिषद की कार्यवाही आज दोपहर 12 बजे शुरू होगी. प्रश्नोत्तर काल के साथ सदन की कार्यवाही शुरू होगी. सबसे पहले तारांकित और उसके बाद अल्प सूचित प्रश्न लिए जाएंगे. इन प्रश्नों पर सरकार की तरफ से सदन में जवाब दिया जाएगा.

विधान परिषद में आज बिहार के पहले मुख्यमंत्री डॉ श्रीकृष्ण सिंह को मरणोपरांत भारत रत्न दिए जाने के संबंध में ध्यानाकर्षण सूचना पर सरकार का जवाब होगा. डॉ श्रीकृष्ण सिंह को मरणोपरांत भारत रत्न दिए जाने को लेकर कई सदस्यों ने ध्यानाकर्षण सूचना दी है, इस पर सरकार अपनी स्थिति स्पष्ट करेगी. श्री बाबू को भारत रत्न दिए जाने के लिए केंद्र सरकार के सामने राज्य सरकार ने किस तरह की पहल की है यह बात आज सदन में आएगी.

इसके अलावा पंचायत प्रतिनिधियों को प्रखंड कार्यालय में बैठने की व्यवस्था के संबंध में भी ध्यानाकर्षण सूचना पर सरकार का जवाब होगा. साथ ही साथ जमुई जिले के चकाई प्रखंड में महावीर वाटिका के निर्माण में बरती गई अनियमितता के संबंध में भी सरकार की तरफ से जवाब दिया जाएगा. सदन में आज बजट पर चर्चा होगी. वित्तीय वर्ष 2021- 22 के लिए सरकार की तरफ से सदन में प्रकृति का प्रस्ताव दिया गया है. इस पर विपक्ष की तरफ से कटौती का प्रस्ताव है, सदन आज इस पर चर्चा करेगा.