ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

VHP को लेकर अखिलेश यादव का विवादित बयान, राम मंदिर के निमंत्रण कार्ड को लेकर भी कह दी बड़ी बात

DESK : 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए जहां कई नेता न्योते का इंतजार कर रहे हैं, वहीं कुछ ऐसे हैं जो निमंत्रण लेने से ही इनकार क

VHP को लेकर अखिलेश यादव का विवादित बयान, राम मंदिर के निमंत्रण कार्ड को लेकर भी कह दी बड़ी बात
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DESK : 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए जहां कई नेता न्योते का इंतजार कर रहे हैं, वहीं कुछ ऐसे हैं जो निमंत्रण लेने से ही इनकार कर रहे हैं। ऐसे में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को जब विश्व हिन्दू परिषद के तरफ से  इस कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया तो तो सपा अध्यक्ष ने ना सिर्फ निमंत्रण लेने से इनकार कर दिया बल्कि उनकी वीएचपी को लेकर विवादित बयान भी दिया है। 


सपा प्रमुख ने कहा है कि- वो किसी ऐरे-गैरे से न्योता नहीं ले सकते हैं। जबकि विश्व हिन्दू परिषद ने समारोह के निमंत्रण के लिए सपा प्रमुख से संपर्क किया था, लेकिन अखिलेश ने कथित तौर पर कहा कि वह किसी "अजनबी" से ऐसा निमंत्रण स्वीकार नहीं करेंगे। अखिलेश को निमंत्रण देने के मुद्दे पर  विश्व हिन्दू परिषद के एक कार्यकर्ता ने बताया किकहा, "हमने उनका पहले का बयान देखा था जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर उन्हें बुलाया जाएगा तो वह आएंगे। इसीलिए उन्हें निमंत्रण भेजा गया। 


लेकिन अब वह कह रहे हैं कि, सीधा जब भगवान राम उन्हें बुलाएंगे तो वह जाएंगे। ऐसे में अगर वह नहीं आते हैं तो यह स्पष्ट हो जाएगा कि भगवान राम भी नहीं चाहते कि वह अयोध्या आएं।" दरअसल, विश्व हिंदू परिषद की ओर से आलोक कुमार सपा प्रमुख अखिलेश यादव को निमंत्रण देने गए थे। इसके बाद अखिलेश यादव ने कहा कि मैं आलोक कुमार  को नहीं जानता हूं। निमंत्रण वह देते हैं, जो एक-दूसरे को जानते हैं। मेरी कभी उनसे कोई मुलाकात नहीं हुई। जिसका परिचय एक-दूसरे का होता है, वही एक-दूसरे को व्यवहार देते हैं।


आपको बत्ताते चलें कि, इस कार्यक्रम में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि होंगे। विहिप प्रमुख के मुताबिक इस भव्य समारोह में सभी महत्वपूर्ण राजनीतिक दलों के अध्यक्षों को आमंत्रित करने का फैसला किया गया है। उनके अलावा अन्य अतिथियों की लिस्ट श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास द्वारा नामित एक टीम बना रही है।  श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास में मुख्य रूप से विश्व हिन्दू परिषद और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लोग ही काम कर रहे हैं।