ब्रेकिंग
Bihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेट

BJP की परंपरागत सीट पर JDU की नजर, क्या वाकई वशिष्ठ नारायण सिंह के बेटे चुनाव लड़ेंगे?

PATNA : विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए में भले ही अभी सीट बंटवारे का फैसला नहीं हो पाया हो लेकिन अलग-अलग विधानसभा सीटों पर दावेदारी का दौर जारी है। भोजपुर जिले की आरा विधानसभा स

BJP की परंपरागत सीट पर JDU की नजर, क्या वाकई वशिष्ठ नारायण सिंह के बेटे चुनाव लड़ेंगे?
Santosh Singh
3 मिनट

PATNA : विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए में भले ही अभी सीट बंटवारे का फैसला नहीं हो पाया हो लेकिन अलग-अलग विधानसभा सीटों पर दावेदारी का दौर जारी है। भोजपुर जिले की आरा विधानसभा सीट बीजेपी की परंपरागत सीट रही है। पिछले चुनाव में भले इस सीट पर बीजेपी हार गई हो लेकिन इस सीट से बीजेपी के उम्मीदवार चुनाव जीतते रहे हैं। लेकिन अब जेडीयू की तरफ से इस सीट पर दावेदारी शुरू हो गई है। 


दरअसल आरा विधानसभा सीट पर दावेदारी वाला एक नया पोस्टर सुर्खियों में छाया हुआ है। जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह के बेटे प्रशांत कुमार उर्फ सोनू सिंह की राजनीतिक एंट्री वाला पोस्टर पहली बार सामने आया है। सोनू सिंह को आरा विधानसभा सीट से दावेदार बताया जा रहा है। आरा में दर्जनों जगह पर सोनू सिंह की तस्वीर वाला पोस्टर लगाया गया है। 7 सितंबर को आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के वर्चुअल रैली में शामिल होने के लिए सोनू सिंह लोगों से अपील करते नजर आ रहे हैं। अब ऐसे में यह चर्चा जोरों पर है कि क्या वशिष्ठ नारायण सिंह के इकलौते बेटे सोनू सिंह की राजनीतिक एंट्री होने वाली है। 


आपको बता दें कि अब तक वशिष्ठ नारायण सिंह के बेटे सोनू सिंह राजनीति में सक्रिय नहीं रहे हैं। जेडीयू के युवा नेताओं के साथ उनके अच्छे संबंध रहे हैं और सोशल मीडिया पर कई नेता लगातार सोनू सिंह के साथ वाली तस्वीरों को शेयर करते रहे हैं लेकिन राजनीतिक के तौर पर सोनू सिंह की सक्रियता नहीं रही है। इस बात की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है कि सोनू सिंह के बहाने जेडीयू के अन्य युवा नेता चुनावी माहौल बनाना चाहते हों। आरा में जो पोस्टर लगाए गए हैं उसमें सोनू सिंह के साथ युवा जेडीयू के राष्ट्रीय सचिव प्रिंस बजरंगी की भी तस्वीर मौजूद है। हालांकि इस मामले पर अब तक फर्स्ट बिहार की बातचीत वशिष्ठ नारायण सिंह से नहीं हो पाई है। बावजूद इसके अगर सोनू सिंह की तस्वीर का इस्तेमाल पोस्टर बैनर में किया गया है तो जाहिर है उनकी सहमति ली गई होगी। अब देखना होगा कि वशिष्ठ बाबू के बेटे की राजनीतिक इंट्री का कयास सच साबित होता है या फिर गलत।

टैग्स