ब्रेकिंग
बिहार के इन जिलों में बढ़ा बाढ़ का खतरा; बागमती खतरे के निशान से ऊपर, गंडक और बूढ़ी गंडक भी उफान परमिर्ज़ा ग़ालिब कॉलेज में करोड़ों का खेल? पूर्व सचिव ने प्रिंसिपल पर लगाए गंभीर आरोप, नियुक्तियों पर भी उठे सवालBihar teacher news : बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी! TRE-1, 2 और 3 के वेतन पर आया बड़ा अपडेट, शिक्षा विभाग ने जारी किया अंतिम अल्टीमेटमक्या मार्च में शादी करेंगे निशांत कुमार? महिला पत्रकार के सवाल पर आया ऐसा रिएक्शन, VIDEO वायरलदिल्ली में रहने वाले बिहारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पटना समेत 7 शहरों तक सालभर दौड़ेंगी AC लग्जरी बसें, जानिए कब होगी शुरुआतबिहार के इन जिलों में बढ़ा बाढ़ का खतरा; बागमती खतरे के निशान से ऊपर, गंडक और बूढ़ी गंडक भी उफान परमिर्ज़ा ग़ालिब कॉलेज में करोड़ों का खेल? पूर्व सचिव ने प्रिंसिपल पर लगाए गंभीर आरोप, नियुक्तियों पर भी उठे सवालBihar teacher news : बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी! TRE-1, 2 और 3 के वेतन पर आया बड़ा अपडेट, शिक्षा विभाग ने जारी किया अंतिम अल्टीमेटमक्या मार्च में शादी करेंगे निशांत कुमार? महिला पत्रकार के सवाल पर आया ऐसा रिएक्शन, VIDEO वायरलदिल्ली में रहने वाले बिहारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पटना समेत 7 शहरों तक सालभर दौड़ेंगी AC लग्जरी बसें, जानिए कब होगी शुरुआत

जेडीयू राज्य परिषद की बैठक आज, वशिष्ठ की तीसरी बार होगी ताजपोशी

PATNA : प्रदेश स्तर पर जेडीयू का संगठनात्मक चुनाव खत्म होने के बाद आज राज्य परिषद की अहम बैठक होने वाली है। इस बैठक में जेडीयू के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष और राज्य परिषद के सदस्यों क

FirstBihar
Editor
2 मिनट

PATNA : प्रदेश स्तर पर जेडीयू का संगठनात्मक चुनाव खत्म होने के बाद आज राज्य परिषद की अहम बैठक होने वाली है। इस बैठक में जेडीयू के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष और राज्य परिषद के सदस्यों के अलावा पार्टी के सभी विधायक, विधान पार्षद और सांसद मौजूद रहेंगे। पटना के रविंद्र भवन में इस बैठक का आयोजन किया गया है। 

राज्य परिषद की बैठक में वशिष्ठ नारायण सिंह की तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर ताजपोशी की जाएगी। इसके पहले गुरुवार को वशिष्ठ नारायण सिंह निर्विरोध पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चुने गए। उन्होंने राज्य निर्वाचन पदाधिकारी के सामने अपना नामांकन दाखिल किया था और नाम वापसी का वक्त खत्म होने के बाद उन्हें निर्वाचित घोषित कर दिया गया। 

71 साल के वशिष्ठ नारायण सिंह पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर से भरोसा जताया है। 2020 में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए वशिष्ठ नारायण सिंह के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी है। अपने निर्वाचन के बाद वशिष्ठ नारायण सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार जताते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने उन्हें प्रदेश नेतृत्व के तौर पर काम करने की पूरी स्वतंत्रता दी। वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि विधानसभा का अगला चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Rahul Singh

FirstBihar संवाददाता