ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

सिर पर दउरा लेकर छठ घाट पहुंचे नित्यानंद, डूबते हुए भगवान सूर्य को दिया अर्घ्य

PATNA: लोक आस्था का महापर्व छठ का आज तीसरा दिन है। आज के दिन छठव्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया और पूरे परिवार की खुशहाली की कामना की। इस पावन अवसर पर केंद्र

सिर पर दउरा लेकर छठ घाट पहुंचे नित्यानंद, डूबते हुए भगवान सूर्य को दिया अर्घ्य
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: लोक आस्था का महापर्व छठ का आज तीसरा दिन है। आज के दिन छठव्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया और पूरे परिवार की खुशहाली की कामना की। इस पावन अवसर पर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने भी डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया और छठ मईया से देश और प्रदेशवासियों की सुख शांति और समृद्धि की कामना की।


छठ महापर्व के मौके पर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय हाजीपुर विधायक घाट पर माथे पर दउरा लेकर पहुंचे। जहां छठव्रतियों के अर्घ्य देने के बाद उन्होंने भी अर्घ्य दिया। नित्यानंद राय ने बिहार समेत देश के लोगों को छठ महापर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी।


 इस दौरान छठ घाट पर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के साथ सेल्फी लेने वालों की भीड़ देखने को मिली। घाट पर मौजूद श्रद्धालु अपने नेता नित्यानंद राय के साथ सेल्फी लेने नजर आए। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने बिहार के सभी छठव्रतियों को छठ पूजा की शुभकामनाएं दी और देशवासियों की सुख,शांति, समृद्धि की कामना की। 


इस मौके पर लालगंज विधायक संजय सिंह मौजूद थे। भारी संख्या मे छठ घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गयी। छठ व्रतियों को किसी तरह की दिक्कतों का सामना ना करना पड़े इसे देखते हुए वैशाली जिला प्रशासन के द्वारा छठ घाट पर पुख्ता इंतजाम इस बार किया गया।सिर पर दउरा लेकर छठ घाट पहुंचे नित्यानंद, डूबते हुए भगवान सूर्य को दिया अर्घ्यसिर पर दउरा लेकर छठ घाट पहुंचे नित्यानंद, डूबते हुए भगवान सूर्य को दिया अर्घ्य

सिर पर दउरा लेकर छठ घाट पहुंचे नित्यानंद, डूबते हुए भगवान सूर्य को दिया अर्घ्य


रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता