ब्रेकिंग
बिहार के इस जिले में तेंदुए का आतंक, गांव में घुसकर दो बकरियों को बनाया शिकार; दहशत में ग्रामीणछात्रों और महिलाओं की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा- ‘मोदी है तो दिक्कत है’बिहार के विश्वविद्यालयों में बड़े सुधार की तैयारी: उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिलेगा इतने लाख का इनाम, राज्यपाल का एलानबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनबिहार के इस जिले में तेंदुए का आतंक, गांव में घुसकर दो बकरियों को बनाया शिकार; दहशत में ग्रामीणछात्रों और महिलाओं की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा- ‘मोदी है तो दिक्कत है’बिहार के विश्वविद्यालयों में बड़े सुधार की तैयारी: उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिलेगा इतने लाख का इनाम, राज्यपाल का एलानबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शन

सड़क नहीं बनने पर महुआ की जनता ने तेजप्रताप को लिया घेर, जवाब नहीं सूझा तो लालू के लाल तलाक वाले केस की देने लगे दुहाई

VAISHALI : लालू के बड़े लाल तेज प्रताप यादव अपने ही विधानसभा क्षेत्र में आज बुरे फंस गए। महुआ विधानसभा क्षेत्र की जनता को विकास का सब्जबाग दिखाकर चुनाव जीतने वाले तेज प्रताप यादव प

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

VAISHALI : लालू के बड़े लाल तेज प्रताप यादव अपने ही विधानसभा क्षेत्र में आज बुरे फंस गए। महुआ विधानसभा क्षेत्र की जनता को विकास का सब्जबाग दिखाकर चुनाव जीतने वाले तेज प्रताप यादव पर आज उन्हीं की जनता का गुस्सा फूट पड़ा। गांव में सड़क नहीं बनी तो लोगों ने भूले भटके पहुंचे तेज प्रताप यादव की गाड़ी को घेर लिया। मांग पर अड़ गए कि जल्द सड़क बनवाइए और चुनाव में किया वादा पूरा करिये।

एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे तेज प्रताप

दरअसल तेज प्रताप यादव अपनी पार्टी के विधायक आलोक मेहता के पिता तुलसीदास मेहता के श्राद्ध भोज में शामिल होने महुआ पहुंचे थे। अपनी जनता से दूर रहने वाले विधायक जी को देखकर गांव की महिलाओं ने तेज प्रताप की गाड़ी के आगे खड़े होकर विरोध जताना शुरू कर दिया। गांव की महिलाओं ने तेजप्रताप को याद दिलाया कि कैसे राबड़ी देवी और मीसा भारती उनके लिए वोट मांगने आई थीं। तब गांव वालों से वादा किया था कि सड़क चकाचक हो जाएगी। तेजप्रताप पिछले 4 साल से विधायक हैं लेकिन गांव की सड़क नहीं बनी। 

तलाक की देने लगे दुहाई

तेजप्रताप के सामने उनके विधानसभा क्षेत्र की जनता वह सब कुछ कर रही थी जिसका उन्हें अंदाजा तक नहीं था। विकास की बजाय बदहाली आंख के सामने थी लिहाजा तेजप्रताप को भी जवाब नहीं सूझा महुआ की महिलाएं चिल्ला रही थीं तो तेज प्रताप ने पत्नी ऐश्वर्या से तलाक के केस की दुहाई दे डाली। बचते-बचाते तेजप्रताप महुआ से निकल गए लेकिन बड़ा सवाल पीछे छूट गया कि आखिर अगली बार विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे तो जनता के बीच वोट मांगने किस मुंह से आएंगे।