ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पटना में अतीक के समर्थन में नारेबाजी पर भड़के पारस, बोले.. बुलडोजर बाबा का मॉडल सबसे अच्छा

HAJIPUR: पटना में अलविदा की नमाज के दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा माफिया डॉन अतीक अहमद के समर्थन में हुई नारेबाजी को लेकर राजनीति तेज हो गई है। दो दिवसीय दौरे पर वैशाली पहुं

पटना में अतीक के समर्थन में नारेबाजी पर भड़के पारस, बोले.. बुलडोजर बाबा का मॉडल सबसे अच्छा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HAJIPUR: पटना में अलविदा की नमाज के दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा माफिया डॉन अतीक अहमद के समर्थन में हुई नारेबाजी को लेकर राजनीति तेज हो गई है। दो दिवसीय दौरे पर वैशाली पहुंचे राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने इसको लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला और बुलडोजर बाबा का मॉडल सबसे अच्छा है।


दरअसल, केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हाजीपुर पहुंचे थे। यहां जब मीडिया ने उनसे अतीक के समर्थन में नारेबाजी से जुड़ा सवाल पूछा तो वे भड़क गए और इसकी घोर निंदा की। पारस ने कहा कि पटना में नमाज के बाद अतीक के समर्थन में नारेबाजी आपसी मतभेद पैदा करने के साथ-साथ देश में दंगा फैलाने और देश का बंटवारा करने की साजिश है। पारस ने कहा कि इस घटना की जिनती भी निंदा की जाए वह कम है।


वहीं यूपी में अपराधियों के एनकाउंटर के सवाल पर पारस ने कहा कि यूपी में बुलडोजर बाबा की सरकार अच्छी है। जो क्राइम करेगा उसको मिठाई खिलाएंगे या गोली मारेंगे। बिहार में तो सरकार नाम की कोई चीज ही नहीं है। उन्होंने कहा कि अतीक के समर्थन में नारेबाजी करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। आज पूरा देश कह रहा है कि यूपी मॉडल सबसे अच्छा है। बिहार में बढ़ती अपराध की घटनाओं के लिए पारस ने सीधे तौर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जिम्मेवार ठहराया।

टैग्स