ब्रेकिंग
बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..

नीतीश फैला रहे बिहार में दूषित वातावरण, बाबा बागेश्वर पर बोले केंद्रीय मंत्री ... ईद के लिए मिलती है जगह तो सत्संग के लिए क्यों नहीं ...

VAISHALI : एक तरफ बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री का पुरजोर विरोध किया जा रहा है। तो दूसरी तरफ इनके समर्थकों का भी राजधानी पटना के नौबतपुर में जमावड़ा लगना शुरू हो गया है।

नीतीश फैला रहे बिहार में दूषित वातावरण, बाबा बागेश्वर पर बोले केंद्रीय मंत्री ... ईद के लिए मिलती है जगह तो सत्संग के लिए क्यों नहीं ...
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

VAISHALI : एक तरफ बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री का पुरजोर विरोध किया जा रहा है। तो दूसरी तरफ इनके समर्थकों का भी राजधानी पटना के नौबतपुर में जमावड़ा लगना शुरू हो गया है। इसी कड़ी में आज बागेश्वर धाम के समर्थन में भारत सरकार के मंत्री पशुपति पारस भी आ गए हैं। पारस ने बाबा का विरोध करने वालों पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने बाबा बागेश्वर को गांधी मैदान में जगह नहीं मिलने को लेकर नीतीश सरकार को दूषित मानसिकता वाली सरकार करार दिया है। 


दरअसल, केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस हाजीपुर में आयोगित एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। जहां उसने बाबा बागेश्वर के आगमन को लेकर किए जा रहे विरोध पर सवाल किया गया तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि, ईदगाह के लिए गांधी मैदान में व्यवस्था कर दी जाती है लेकिन बागेश्वर बाबा जब बिहार आ रहे हैं थे तो उन्हें गांधी मैदान में आने की अनुमति नहीं दी गई। यह सब समाज में दूषित वातावरण पैदा करने की साजिश है। ये ना तो यह अच्छी बात है और ना ही यह अच्छी शुरुआत है।


इसके आगे उन्होंने बाबा बागेश्वर धाम वाले पंडित का विरोध कर रहे  बिहार सरकार के मंत्री तेजप्रताप यादव  को लेकर भी इशारों -इशारों ने बड़ी बात कही है। पारस ने कहा है कि, तेजप्रताप क्या करता है नहीं करता है उसको लेकर हमको नहीं बोलना है। बाबा बागेश्वर के साथ के साथ बिहार की जनता का हुजूम है और उनका कार्यक्रम सफल होगा। अकेला कोई क्या ही कर सकता है। बाबा को कोई नहीं रोक सकता है।


मालूम हो कि, पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री शनिवार की सुबह पटना पहुंच रहे हैं। उनका 13 मई से 17 मई तक पटना के तरेत पाली मठ में कार्यक्रम है।  जब बाबा के आगमन की खबर मिली थी तो साथ ही साथ उनके विरोध की खबरें भी आ गईं थी। धीरेन्द्र शास्त्री को रोकने के लिए तरेत तेजप्रताप की DSS आर्मी लठ लेकर परेड भी कर चुकी है।ताकि उन्हें पटना एयरपोर्ट पर ही रोका जा सके वहीं दूसरी तरफ सवर्ण सेना बागेश्वर बाबा के समर्थन में खड़ी दिखाई दे रही है। इसके साथ ही धीरेन्द्र शास्त्री के आगमन को लेकर बिहार में बयानबाजियों का भी दौर चल रहा है बीजेपी नेता ये चैलेंज देते फिर रहे हैं कि 'दम है तो बाबा को अरेस्ट करके दिखाएं।' इसके बाद अब केंद्रीय मंत्री भी उनके समर्थन में आ गए हैं।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता