ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

नितिन गडकरी का बड़ा एलान, बोले.. 2024 समाप्त होने से पहले बिहार की सड़कें अमेरिका से भी अच्छी होंगी

HAJIPUR: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने हाजीपुर में विभिन्न सड़क योजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन के दौरान बड़ा एलान किया है। नितिन गडकरी ने कहा कि साल 2024 के समाप्त होने से पहले ब

नितिन गडकरी का बड़ा एलान, बोले.. 2024 समाप्त होने से पहले बिहार की सड़कें अमेरिका से भी अच्छी होंगी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HAJIPUR: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने हाजीपुर में विभिन्न सड़क योजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन के दौरान बड़ा एलान किया है। नितिन गडकरी ने कहा कि साल 2024 के समाप्त होने से पहले बिहार की सड़कें अमेरिका से भी अच्छी हो जाएंगी। नितिन गडकरी ने कहा कि वे जो भी बोलते हैं, उसे कर के दिखाते हैं। उन्होंने बिहार के लोगों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि जो वचन दिया हूं उसे पूरा करके दिखाउंगा।


नितिन गडकरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सड़कों के विकास से बिहार भी आने वाले दिनों में देश का समृद्ध राज्य बन जाएगा। उन्होंने कहा किएक समय था जब गंगा पर मात्र एक पुल था लेकिन आज पुलों का जाल बिछाया जा रहा है। बिहार सरकार की तरफ से गंगा पर जितने भी पुलों के निर्माण की मांग की गई थी सभी को सहमति दे दी गई है। उन्होंने बिहार वासियों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि 2024 के समाप्त होने से पहले बिहार की सड़कें अमेरिका की सड़कों से भी अच्छी बन जाएंगी।


बता दें कि गांधी सेतु के पूर्वी लेन के लोकार्पण के साथ ही केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संयुक्त रूप से 13 हजार 585 करोड़ की लागत से कुल 15 राष्ट्रीय सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। हाजीपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बिहार में सड़क और पुलों के निर्माण को लेकर चल रही विभिन्न परियोजनाओं की जानकारी दी।

टैग्स