ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी चिराग पासवान की पार्टी, कई गांवों में सभा का हुआ आयोजन

VAISHALI: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चुनाव का समय नजदीक आने के साथ ही सभी दलों ने अपनी-अपनी तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। लोजपा (रामविलास)

लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी चिराग पासवान की पार्टी, कई गांवों में सभा का हुआ आयोजन
Mukesh Srivastava
2 मिनट

VAISHALI: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चुनाव का समय नजदीक आने के साथ ही सभी दलों ने अपनी-अपनी तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। लोजपा (रामविलास) भी अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की कवायद में में जुट गई है।


इसी कड़ी में 11 दिसंबर को मीनापुर विधानसभा के गोरियामा एवं नंदना पंचायत में लोक जनशक्ति पार्टी(रामविलास) के प्रचार प्रसार प्रमुख एवं जिला प्रभारी संजय कुमार सिंह ने एक जनसभा का आयोजन किया। जिसमें उन्होंने पार्टी के बिहार फर्स्ट एंड बिहारी फर्स्ट को विस्तार से बताया और सभी लोगों से लोजपा (रामविलास) से और उसकी विचारधारा से जुड़ने की अपील की।


इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष और अन्य गणमान्य लोगों को सम्मानित भी किया गया। इस पूरे कार्यक्रम के दौरान मुकेश कुमार राणा प्रखंड अध्यक्ष ने एक सप्ताह के अंदर बूथ कमेटी तैयार करने को कहा। इस अवसर पर संजय सिंह, उमाशंकर सिंह, चंद्रभूषण सिंह, श्याम पासवान, विनोद राम और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

टैग्स