ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर गंगा स्नान को गए तीन दोस्त, डूबने से दो की मौत; परिजनों में मातम का माहौल

HAJIPUR : कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान का ख़ास महत्व होता है। ऐसे में काफी दूर - दराज से लोग इसमें शामिल होते हैं। ऐसे में अब एक दिल दहलाने वाली खबर निकल कर समाने आ रही है। जहां ग

कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर गंगा स्नान को गए तीन दोस्त, डूबने से दो की मौत; परिजनों में मातम का माहौल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

HAJIPUR : कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान का ख़ास महत्व होता है। ऐसे में काफी दूर - दराज से लोग इसमें शामिल होते हैं। ऐसे में अब एक दिल दहलाने वाली खबर निकल कर समाने आ रही है। जहां गंगा स्नान के दौरान डूबने से दो लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद पुरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। यहां तीन दोस्त एक साथ नहाने के लिए गए थे। जसिमें दो लोगों की मौत हो गई। 


मिली जानकारी के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा में  गंगा स्नान करने गए दो दोस्तों की पानी में डूबने से सोमवार को मौत हो गई। तीन दोस्त एक साथ नहाने के लिए गए थे। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। दोनों के शव को बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। राघोपुर के गोपालपुर घाट की घटना है। 


बताया जा रहा है कि, राघोपुर के गोपालपुर घाट के पास गंगा स्नान करने गए  तीन दोस्त में से दो की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। दोनों के शव को बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घंटों बाद स्थानीय मछुआरों ने दोनों दोस्तों के शव को बाहर निकाला।दोनों दोस्त का शव निकलते ही परिवार में कोहराम मच गया। 


वहीं,  एक साथ दो दोस्तों की हुई मौत से गांव में मातम पसर गया। एक लड़का मथुरा गांव के सुरेश दास का 25 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार है जबकि दूसरा बिंदेश्वर राय का 24 वर्षीय पुत्र मंजय कुमार है। घटना के संबंध में परिजनों और लोगों से जानकारी मिली कि मृतक मंजय कुमार और मनीष कुमार दोनों की अच्छी गहरी दोस्ती थी। दोनों की शादी की बात चल रही थी, लेकिन आज अचानक स्नान के दौरान नदी में डूबने से दोनों दोस्तों की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।