ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

'काम आप कर रह हैं और बदनाम हम हो रहे हैं ....' घटिया निर्माण देख फूटा BJP विधायक का गुस्सा, गाली देते हुए कहा ... सिर्फ खाने यहां आते हैं

VAISHALI : बिहार में महागठबंधन की सरकार चल रही है। लेकिन, यदि विधायक दल की संख्या के हिसाब से देखा जाए तो राजद के बाद भाजपा के पास सूबे में सबसे अधिक संख्या है। ऐसे में विधायक फंड

'काम आप कर रह हैं और बदनाम हम हो रहे हैं ....' घटिया निर्माण देख फूटा BJP विधायक का गुस्सा, गाली देते हुए कहा ... सिर्फ खाने यहां आते हैं
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

VAISHALI : बिहार में महागठबंधन की सरकार चल रही है। लेकिन, यदि विधायक दल की संख्या के हिसाब से देखा जाए तो राजद के बाद भाजपा के पास सूबे में सबसे अधिक संख्या है। ऐसे में विधायक फंड से होने वाले काम की संख्या भी अधिक है और इसमें मिलने वाली शिकायतों की लिस्ट भी काफी लंबी बताई जाती रही है। ऐसे में अब एक ताजा मामला वैशाली जिले से निकल कर सामने आ रहा है। जहां काम की शिकायत मिलने पर भाजपा विधायक ने निरीक्षण किया और उसके बाद उनको जो हकीकत दिखा उससे उनका रौद्र रूप भी देखने को मिला है। 


दरअसल, वैशाली जिले के लालगंज विधानसभा के विधायक संजय कुमार सिंह का रौद्र रूप दिखाई दिया। जहां भगवानपुर से लालगंज जाने वाले मुख्य सड़क का घटिया निर्माण और इसके कार्य में गड़बड़ी देख वो काफी गर्म हो गए। उसके बाद उन्होंने एक अधिकारी को डांट - फटकार लगानी शुरू कर दी। इतना ही उन्होंने अपना आपा भी खो डाला और गाली भी दे डाली। उन्होंने गाली देते हुए कहा कि -आप लोग सिर्फ यहां  रेस्टोरेंट में खाना खाने आते हैं या काम भी करने आते हैं। उसके बाद उन्हें माकूल जवाब मिलने पर मामला शांत हुआ ,


बताया जाता है कि, भाजपा विधायक को पिछले कई दिनों से  सड़क निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत मिल रही थी। उसके बाद संजय कुमार सिंह अचानक सड़क को निरीक्षण पहुंचे और  इस दौरान वहां मौजूद जेई और ठेकेदार को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने बोला कि- सड़क आप लोग बना रहे हैं और बदनाम हम हो रहे हैं। लोगों को लग रहा है कि मेरे कहने पर घटिया काम हो रहा है। इसलिए इसको जल्द से जल्द ठीक कीजिये। 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता