ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

हाजीपुर में चौरसिया सम्मेलन में बोले तेजस्वी, कहा- आरजेडी मुस्लिम और यादव की पार्टी नहीं A TO Z की पार्टी

HAJIPUR: हाजीपुर में पासवान चौक स्थित एक निजी होटल में पहुंचे बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा की आरजेडी मुस्लिम और यादव की नहीं बल्कि A TO Z की पार्टी है। हाजीपुर म

हाजीपुर में चौरसिया सम्मेलन में बोले तेजस्वी, कहा- आरजेडी मुस्लिम और यादव की पार्टी नहीं A TO Z की पार्टी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

HAJIPUR: हाजीपुर में पासवान चौक स्थित एक निजी होटल में पहुंचे बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा की आरजेडी मुस्लिम और यादव की नहीं बल्कि A TO Z की पार्टी है। हाजीपुर में चौरसिया सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि तेजस्वी यादव शामिल हुए। तेजस्वी यादव ने कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया।


इस मौके पर तेजस्वी यादव ने कहा कि चौरसिया समाज आगे बढ़े सभी लोग आगे बढ़े। यदि मुझे भी समाज में योगदान देना होगा तो देंगे।हम चौरसिया समाज के साथ हैं। कुछ लोगों ने आरजेडी पर टैग लगा दिया है कि राष्ट्रीय जनता दल सिर्फ यादव और मुस्लिम की पार्टी है। लेकिन हम यह कहना चाहते हैं कि हम लोग युवा हैं और हम सभी को साथ लेकर चलना चाहते हैं। यह सिर्फ यादव और मुसलमानों की पार्टी नहीं बल्कि ए टू जेड की पार्टी है।


चौरसिया समाज को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पिछली बार हमने हाजीपुर से देव कुमार चौरसिया को टिकट दिया था। देव कुमार बहुत कम वोट से हारे थे। लेकिन इस बार हम यहां से जरूर जीतेंगे। वैशाली जिले में तेजस्वी यादव को कई कार्यक्रम में आज शामिल होना है। तेजस्वी यादव अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर भी जाएंगे जहां पर आरजेडी के रहे वरिष्ठ नेता भोला राय के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता