ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

घर से मेला देखने जा रहे दो भाई की सड़क हादसे में मौत, हाइवा ने बाइक में मारी टक्कर

VAISHALI : बिहार में सड़क हादसों के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजहों से लोगों की जान नहीं जा रही है।

घर से मेला देखने जा रहे दो भाई की सड़क हादसे में मौत, हाइवा ने बाइक में मारी टक्कर
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

VAISHALI : बिहार में सड़क हादसों के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजहों से लोगों की जान नहीं जा रही है। इस बीच अब एक ताजा मामला वैशाली से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसों की वजहों से दो लोगों की मौत हो गई है। 


मिली जानकारी के मुताबिक, वैशाली के जंदाहा थाना क्षेत्र के हसनपुर बजरंगबली के पास तेज रफ्तार हाइवा ने दो युवक को रौंद दिया। जिससे दोनों युवक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। घटना स्थल पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। जन्दाहा थाना के पुलिस अधिकारी मौके से पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। ये दोनों युवक चौहरमल मेला घूमने के लिए घर से निकले थे।


इस मृतक युवक जंदाहा थाना क्षेत्र के सलहा गांव निवासी जवाहर पासवान का 20 वर्षीय पुत्र राजेश पासवान बताया गया है। जो की शादीशुदा है। जबकि दूसरा मृतक सहदेई ओपी क्षेत्र के बलिया गांव निवासी ललन पासवान का 18 वर्षीय पुत्र शिव शंकर कुमार बताया गया है। जिसकी दो साल पहले शादी हुई थी और एक बच्ची भी है। दोनों एक बाइक पर सवार होकर चिकनी गांव में लगे गांव वीर चौहरमल जी की मेला देखने घर से निकले थे। लेकिन तेज रफ्तार हाइव की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।


इधर, इस घटना के बाद पुलिस ने हाइवा को जब्त कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही दोनों मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। इधर जंदाहा थाने के पुलिस अधिकारी ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है।