ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार : नकली नोटों की बड़ी खेप बरामद, लाखों के जाली नोट समेत 8 अरेस्ट, ऐसे हुआ खुलासा

PATNA : राजधानी पटना से सटे इलाके वैशाली में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यहां से नकली नोटों की खेप बरामद की गई है। जिसमें सभी नोट 500 के हैं। नकली नोटों का यह गोरखधंधा वैशाली ज

बिहार :  नकली नोटों की बड़ी खेप बरामद, लाखों के जाली नोट समेत 8 अरेस्ट,  ऐसे हुआ खुलासा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : राजधानी पटना से सटे इलाके वैशाली में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यहां से नकली नोटों की खेप बरामद की गई है। जिसमें सभी नोट 500 के हैं। नकली नोटों का यह गोरखधंधा वैशाली जिले के एक मकान में चल रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने इस मामले में 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि दो अन्य की तलाश जारी है। पुलिस को छापेमारी के दौरान एक मशीन भी मिली है। जिसके जरिए नकली नोटों को बनाने का काम किया जा रहा था।


दरअसल, वैशाली जिले के सराय थाना इलाके के पुरानी बाजार इलाके में एक मकान के अंदर 10 लोगों की एक टीम द्वारा नकली नोट बनाने का गोरखधंधा चल रहा था। जिसकी गुप्त सुचना पुलिस टीम को मिली जिसके बाद पुलिस ने रेड कर मौके से 8 लोगों को अरेस्ट किया, जबकि अभी भी दो लोगों की तलाश जारी है। इस मामले में पकड़े गए आरोपी पटना और लखीसराय के रहने वाले हैं। 


बताया जा रहा है कि , इस छापेमारी में पुलिस ने एक मशीन भी बरामद की है। जिसकी मदद से नकली नोट बनाए जा रहे थे। इसके साथ ही नकली नोटों की खेप भी बरामद की है। जिसमें सभी नोट 500 के है। फिलहाल अभी तक ये पता नहीं चल सका है कि इन नकली नोटों की खेर का कहां इस्तेमाल किया जाना था। यह कारोबार सराय थाना इलाके के पुरानी बाजार की है। जहां दुर्गामंदिर के पीछे बने मकान में यह कारोबार चल रहा था। 


इधर, पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी है। और नकली नोट बनाने वाले इस गैंग के तार कहां-कहां तक फैले हैं। जिसकी जांच में जुट गई है। इससे पहले भी बिहार के कई जिलों में नकली नोटों की खेप पुलिस ने बरामद की थी। जिसके तार नेपाल और बांग्लादेश से जुड़ते नजर आए थे। फिलहाल पुलिस गैंग के दो अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। और पकड़े गए लोगों से पूछताछ कर रही है।