ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, चिराग पासवान बोले..नीतीश से नहीं संभल रहा बिहार

HAJIPUR: लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जमुई सांसद ने एक बार फिर बिहार में बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की मांग की है। दरअसल चिराग पासवान बिहार के हाजीपुर में बु

बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, चिराग पासवान बोले..नीतीश से नहीं संभल रहा बिहार
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

HAJIPUR: लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जमुई सांसद ने एक बार फिर बिहार में बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की मांग की है। दरअसल चिराग पासवान बिहार के हाजीपुर में बुधवार को अपने समर्थक के घर पहुंचे थे जहां बिहार में हो रहे हिंसा को लेकर नीतीश कुमार पर बड़ा बयान उन्होंने दिया। कहा कि नीतीश कुमार से अब बिहार संभल नहीं रहा है। 


बिहार में हुई हिंसा की घटनाओं को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर चिराग पासवान ने हमला बोलते हुए कहा कि एक तरफ बिहार जल रहा था और दूसरी तरफ मुख्यमंत्री इफ्तार पार्टी में शामिल हो रहे थे। लाल किला जाने की तैयारी में वे लगे हैं। अब नीतीश कुमार से बिहार संभलने वाला नहीं है इसलिए बिहार में राष्ट्रपति शासन लगा दिया जाना चाहिए।


उन्होंने कहा कि बिहार में हुए हिंसा का आरोप महागठबंधन की सरकार सीधे तौर पर भाजपा पर लगा रही है और जो जिसने साजिश रची उसे सरकार पकड़ नहीं पा रही है। बिहार की खुफिया विभाग क्या कर रही थी। क्यों 4 दिनों तक बिहार जलता रहा? इतना ही नहीं चिराग पासवान ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ऊपर से बिहार की जनता का विश्वास उठ चुका है और अब प्रदेश उनसे संभालने वाला नहीं है, इसीलिए मैंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है। उन्हें चिट्ठी लिखी है। 


बिहार में हुए हिंसा को लेकर बिहार महागठबंधन के नेता हिंसा का आरोप भाजपा पर लगा रही है तो इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए चिराग पासवान ने कहा कि आरोप लगाने से क्या होगा? अगर पता है तो गिरफ्तार करना चाहिए। प्रदेश कैसे सुरक्षित रहेगा इसकी जिम्मेवारी बिहार के महागठबंधन सरकार की है। 


अगर बिहार में कोई साजिश रच रहा था तो सरकार का खुफिया एजेंसी क्या कर रही थी और 4 दिनों तक बिहार क्यों जलता रहा?  बिना किसी तथ्य का एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। अगर पता है तो गिरफ्तार करना चाहिए और कार्यवाही करनी चाहिए। आगे इस तरीके का घटना ना हो जिसे लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कार्रवाई करनी चाहिए। क्योंकि पिछले साल भी इसी तरीके का घटना हुई थी


टैग्स