ब्रेकिंग
जमुई में ITBP जवान का वीडियो वायरल, बिहार पुलिस पर गंभीर आरोप; आपत्तिजनक टिप्पणी से बढ़ा विवादगोपालगंज में भीषण गर्मी का असर, कक्षा 1 से 5 तक के स्कूल 27 जून तक बंद; DM ने जारी किया आदेशएक विवाह ऐसा भी: पटना में 21 जून को 51 जोड़ों का सामूहिक विवाह, 14 दिव्यांग जोड़े भी होंगे शामिल, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे शिरकत सीवान SP पूरन कुमार झा की बहन सपना झा बनीं SDO, BPSC में 201वीं रैंक हासिल कर तीसरे प्रयास में पाई सफलताभरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा मानवाधिकार आयोग, निष्पक्ष जांच की उठी मांगजमुई में ITBP जवान का वीडियो वायरल, बिहार पुलिस पर गंभीर आरोप; आपत्तिजनक टिप्पणी से बढ़ा विवादगोपालगंज में भीषण गर्मी का असर, कक्षा 1 से 5 तक के स्कूल 27 जून तक बंद; DM ने जारी किया आदेशएक विवाह ऐसा भी: पटना में 21 जून को 51 जोड़ों का सामूहिक विवाह, 14 दिव्यांग जोड़े भी होंगे शामिल, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे शिरकत सीवान SP पूरन कुमार झा की बहन सपना झा बनीं SDO, BPSC में 201वीं रैंक हासिल कर तीसरे प्रयास में पाई सफलताभरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा मानवाधिकार आयोग, निष्पक्ष जांच की उठी मांग

वैशाली में जेपी नड्डा की हुंकार, बोले..बिहार में आ गया जंगलराज, जनता चाहती है छुटकारा

VAISHALI: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बिहार दौरे पर हैं। वैशाली में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। वैशाली लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत मुजफ्फरपुर के पारू में

वैशाली में जेपी नड्डा की हुंकार, बोले..बिहार में आ गया जंगलराज, जनता चाहती है छुटकारा
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

VAISHALI: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बिहार दौरे पर हैं। वैशाली में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। वैशाली लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत मुजफ्फरपुर के पारू में उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। वैशाली की धरती को नमन करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि इस जनसभा में उमड़ी भीड़ को देखकर ऐसा लगता है कि नई उमंग के साथ बिहार बदलाव चाहता है। उन्होंने कहा कि जो संकल्प आपने लिया है वही भारतीय जनता पार्टी का भी है।


मुजफ्फरपुर के पारू में जनसभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज हजारों करोड़ रुपये के पुल बिहार में बन रहे हैं। पीएम मोदी बिहार की तस्वीर और तकदीर दोनों को बदल डालेंगे। लेकिन अब भी एक समस्या है। हम ऊपर से तो लक्ष्मी भेज देंगे लेकिन यदि नीचे जंगलराज हो तो काम नहीं हो पाता। विकास पूरी तरह से थम जाता है।


राजद पर हमला बोलते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि हम पहले ही कहा करते थे कि आरजेडी की सरकार आएगी तब जंगल राज आ जाएगा। आज जंगलराज आ गया है। बिहार में लॉ एन्ड ऑडर खत्म हो गया है। मुझे तो अब यह भी समझ में नहीं आता कि सुशासन बाबू के राज में शासन कौन कर रहा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी बिहार का नेतृत्व करे अब समय आ गया है बिहार की जनता कमल के निशान को आगे बढ़ाये इसका समय भी अब आ गया है इसलिए आप यह फैसला कर लीजिए। 


जेपी नड्डा ने इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी हमला बोला। कहा कि नीतीश जी ने जो फैसला लिया वो उनको मुबारक, लेकिन उन्होंने बिहार की जनता को धोखा दिया है, जनादेश का अनादर किया है। उनको प्रजातांत्रिक तरीके से इसका जवाब दिया जाएगा। हम कुर्सी पर बैठने के लिए नहीं, बिहार का विकास करने के लिए सत्ता में थे। वैशाली की धरती को मेरा सादर नमन। यहां उपस्थित भीड़ ये स्पष्ट रूप से बता रही है कि बिहार बदलाव चाहता है और नई उमंग के साथ चाहता है। जो संकल्प आपने लिया है वही भारतीय जनता पार्टी का भी है।


चुनाव प्रचार में मैंने आगाह किया था तेजस्वी की सरकार आ जाएगी तो जंगलराज आ जाएगा। आज मैं कह सकता हूँ कि बिहार में जंगलराज आ चुका है। अगस्त महीने में ही कितनी हत्याएं हुई। लोग बंधक बनाए गए, महिलाओं के साथ अत्याचार बढ़ गए हैं। कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुका है। 


वहीं जेपी नड्डा ने कहा कि तमाम विपरीत परिस्थितियों में भी भारत को बढ़ाने का काम किया है तो प्रधानमंत्री मोदी जी ने किया है। अमेरिका और यूरोप में भी कोरोना टीकाकरण पूरा नहीं हो पाया है जबकि भारत में 220 करोड़ से अधिक टीके लग चुके हैं। मोदी जी के कारण ही ये कवच भारत की जनता को मिला है। मोदी जी ने पुतिन और जेलेंस्की से बातचीत करके यूक्रेन का युद्ध रूकवाया और एक साथ 25000 हजार विद्यार्थी को सुरक्षित निकालकर लाएं। यूक्रेन में भारत के ही विद्यार्थी ही नहीं, बल्कि दूसरे देशों के भी छात्र तिरंगा लेकर सुरक्षित वहां से निकल गए। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता