ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टBihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

उपराष्ट्रपति पद के लिए जगदीप धनखड़ ने किया नामांकन, पीएम मोदी साथ रहे मौजूद

DESK : उपराष्ट्रपति पद के लिए एनडीए के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ आज यानि सोमवार को अपना नामांकन दाखिल किया. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री र

उपराष्ट्रपति पद के लिए जगदीप धनखड़ ने किया नामांकन, पीएम मोदी साथ रहे मौजूद
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : उपराष्ट्रपति पद के लिए एनडीए के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ आज यानि सोमवार को अपना नामांकन दाखिल किया. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत बीजेपी के कई नेता मौजूद रहे. जगदीप धनखड़ पश्चिम बंगाल के राज्यपाल रह चुके हैं. 


एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ ने नामांकन दाखिल करने से पहले उनका समर्थन कर रहे सांसदों से मुलाकात की. केंद्र में सत्तारूढ़ सरकार ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को आगामी 6 अगस्त को होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव में अपना उम्मीदवार बनाया है. अगर वह निर्वाचित होते हैं, तो इस महत्वपूर्ण संवैधानिक पद पर पहुंचने वाले राजस्थान के दूसरे नेता होंगे.


जगदीप धनखड़ को समर्थन देने की बात की जाए तो बीजू जनता दल (बीजेडी) अपना समर्थन देगा. बीजेडी के राज्यसभा मानस मोंगराज ने इसकी पुष्टि की. इसके अलावा एनडीए उम्मीदवार को ऑल इण्डिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम ने भी अपना समर्थन देने का ऐलान किया है. अन्नाद्रमुक नेता एम थंबी दुरई ने कहा कि हमारी पार्टी जगदीप धनखड़ का समर्थन करेगी.


धनकड़ का जीतना तय माना जा रहा है, क्योंकि उपराष्ट्रपति को चुनने के लिए निर्वाचक मंडल में संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य शामिल होते हैं. ऐसे में सदस्यों की मौजूदा संख्या 780 है, जिनमें से सिर्फ बीजेपी के ही 394 सांसद हैं. 390 से ज्यादा वोटों की जीतने के लिए जरूरत होती है. ऐसे तय माना जा रहा है कि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ही बनेंगे.


देश में उपराष्ट्रपति का चुनाव के लिए वोटिंग 6 अगस्त को होनी है. वहीं, इसके लिए नामांकन की अंतिम तारीख 19 जुलाई है. गौरतलब है कि विपक्ष ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मारग्रेट अल्वा को अपना उम्मीदवार घोषित किया है.

टैग्स