ब्रेकिंग
Bihar Daroga Bharti 2026 : बिहार में 10,789 दरोगा अभ्यर्थियों का हल्ला बोल! गांधी मैदान से CM आवास तक मार्च, पुलिस अलर्ट✦JDU में महाभारत! नहीं लूंगा ललन सिंह से आशीर्वाद,मुझे परेशान किया,भड़के नीरज कुमार ने केंद्रीय मंत्री को जमकर सुनाया✦Bihar Boat Accident : बिहार के बेगूसराय में बड़ा हादसा! किनारे पहुंचने ही वाली थी नाव, तभी पलटी; 20 लोग नदी में गिरे, 2 लापता✦Bihar Politics : ‘पसंद आए या न आए, मानना पड़ेगा फैसला!’ अनंत सिंह पर कार्रवाई के बाद संजय झा का बड़ा बयान, बोले- पार्टी के फैसले का विरोध कहीं से उचित नहीं’✦ 'जॉर्ज, शरद यादव, दिग्विजय सिंह को जलील किया', MLC चुनाव में JDU के खराब प्रदर्शन पर बरसे गोपाल मंडल, कहा - नीतीश कुमार की भी दुर्दशा तय!✦ Bihar Daroga Bharti 2026 : बिहार में 10,789 दरोगा अभ्यर्थियों का हल्ला बोल! गांधी मैदान से CM आवास तक मार्च, पुलिस अलर्ट✦JDU में महाभारत! नहीं लूंगा ललन सिंह से आशीर्वाद,मुझे परेशान किया,भड़के नीरज कुमार ने केंद्रीय मंत्री को जमकर सुनाया✦Bihar Boat Accident : बिहार के बेगूसराय में बड़ा हादसा! किनारे पहुंचने ही वाली थी नाव, तभी पलटी; 20 लोग नदी में गिरे, 2 लापता✦Bihar Politics : ‘पसंद आए या न आए, मानना पड़ेगा फैसला!’ अनंत सिंह पर कार्रवाई के बाद संजय झा का बड़ा बयान, बोले- पार्टी के फैसले का विरोध कहीं से उचित नहीं’✦ 'जॉर्ज, शरद यादव, दिग्विजय सिंह को जलील किया', MLC चुनाव में JDU के खराब प्रदर्शन पर बरसे गोपाल मंडल, कहा - नीतीश कुमार की भी दुर्दशा तय!

उपेंद्र कुशवाहा पर हमले को लेकर तेजस्वी ने दिए जांच के आदेश , बोले .... दोषियों पर होगा कड़ा एक्शन

PATNA : बिहार के भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के नयका टोला मोड़ पर जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के काफिले पर ईट- पत्थर और टमाटर - प्याज फेंके गए।

उपेंद्र कुशवाहा पर हमले को लेकर तेजस्वी ने दिए  जांच के आदेश , बोले .... दोषियों पर होगा कड़ा एक्शन
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार के भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के नयका टोला मोड़ पर जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के काफिले पर ईट- पत्थर और टमाटर - प्याज फेंके गए। उन्हें काला - झंडा भी दिखाया गया। जिसके बाद अब इस पूरे मामले को लेकर बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। 


राजद नेता और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि, फिलहाल मुझे इस घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं है और यदि उपेंद्र कुशवाहा जी कह रहे हैं तो बात सच ही होगी और जल्द से जल्द इस पर कार्रवाई की जाएगी दोषियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।


वहीं, मिली जानकारी के अनुसार उपेंद्र कुशवाहा पर पत्थरबाजी की घटना उस वक्त हुई जब कुशवाहा बक्सर से एक कार्यक्रम में भाग लेकर पटना आ रहे थे। अब इस हमले का आरोप कुशवंशी सेना पर लगा है। बताया जा रहा है कि, उपेंद्र कुशवाहा पर हुए इस हमले के बाद उनके समर्थक और गार्ड भड़क गए और कुछ बंसी सेना के अध्यक्ष अशोक कुशवाहा एवं प्रेम मौर्य की लाठी डंडे से पिटाई कर दी। खुद इस घटना को लेकर उपेंद्र कुशवाहा का आरोप है कि उनकी गाड़ी पर हमला किया गया है।


वहीं, इस घटना को लेकर को शुभम शिवसेना के अध्यक्ष अशोक कुशवाहा का आरोप है कि उपेंद्र कुशवाहा एवं उसके समर्थक तथा उनके गार्ड ने उनकी पिटाई कर दी। जिसमें उनका सिर फूट गया। उनका कहना है कि हम लोग शांतिपूर्ण तरीके से विरोध कर रहे थे लेकिन इसके बावजूद कुशवाहा के समर्थक और गार्ड ने हमारी पिटाई कर दी।


आपको बताते चलें कि, बक्सर में आयोजित का एक कार्यक्रम में शामिल होने उपेंद्र कुशवाहा पहुंचे थे। इसके बाद वह जब वापस पटना लौट रहे थे तभी जगदीशपुर थाना क्षेत्र के नयका टोला मोड़ पर अचानक से कुछ लोग गाड़ी के आगे आ गए और काला झंडा दिखाने के साथ-साथ उपेंद्र कुशवाहा खिलाफ नारेबाजी करने लगे इस दौरान उनके गाड़ी पर ईद पत्थर टमाटर प्याज आदि फेंके गए।