ब्रेकिंग
Bihar Weather News : दिवाली की आतिशबाजी ने बिहार की हवा में घोला जहर, बेगूसराय का AQI 548 पहुंचा; पटना समेत कई जिलों में सांस लेना मुश्किल...✦Bihar Crime News : छठ गीत बजाने पर इतना गुस्सा! पहले हुआ विवाद, फिर स्कॉर्पियो लेकर लौटा शख्स और 10 लोगों को कुचल दिया, दो की मौत✦Patna Triple Encounter : पटना ट्रिपल एनकाउंटर की कहानी में नया ट्विस्ट! पुलिस ने बताया मास्टरमाइंड, पत्नी बोली- मेरे पति का हत्याकांड से क्या लेना-देना?✦Bihar News: दुलारचंद हत्याकांड में अब किसकी बढ़ेगी मुश्किल? सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अनंत सिंह के केस में पुलिस का अगला कदम क्या होगा?✦Bihar News: छठ से पहले पटना के 24 गंगा घाटों पर प्रशासन की सख्ती, हटेगा अतिक्रमण; खतरनाक जगहों पर होगी घेराबंदी✦Bihar Weather News : दिवाली की आतिशबाजी ने बिहार की हवा में घोला जहर, बेगूसराय का AQI 548 पहुंचा; पटना समेत कई जिलों में सांस लेना मुश्किल...✦Bihar Crime News : छठ गीत बजाने पर इतना गुस्सा! पहले हुआ विवाद, फिर स्कॉर्पियो लेकर लौटा शख्स और 10 लोगों को कुचल दिया, दो की मौत✦Patna Triple Encounter : पटना ट्रिपल एनकाउंटर की कहानी में नया ट्विस्ट! पुलिस ने बताया मास्टरमाइंड, पत्नी बोली- मेरे पति का हत्याकांड से क्या लेना-देना?✦Bihar News: दुलारचंद हत्याकांड में अब किसकी बढ़ेगी मुश्किल? सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अनंत सिंह के केस में पुलिस का अगला कदम क्या होगा?✦Bihar News: छठ से पहले पटना के 24 गंगा घाटों पर प्रशासन की सख्ती, हटेगा अतिक्रमण; खतरनाक जगहों पर होगी घेराबंदी

उपेंद्र कुशवाहा की BJP से नजदीकी पर बोले नीतीश, कहा- कई बार पार्टी बदल चुके है.. कह दीजिए हमसे बतिया लें

GAYA: जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा की बीजेपी नेताओं के साथ तस्वीरें सामने आने के बाद बिहार की सियासत गरमा गई है। दूसरे दलों के साथ साथ जेडीयू में भी उपेंद्र कुशवा

उपेंद्र कुशवाहा की BJP से नजदीकी पर बोले नीतीश, कहा- कई बार पार्टी बदल चुके है.. कह दीजिए हमसे बतिया लें
Mukesh Srivastava
4 मिनट

GAYA: जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा की बीजेपी नेताओं के साथ तस्वीरें सामने आने के बाद बिहार की सियासत गरमा गई है। दूसरे दलों के साथ साथ जेडीयू में भी उपेंद्र कुशवाहा को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। बीजेपी नेताओं के साथ दिल्ली एम्स की तस्वीरें सामने आने के बाद यह कयास लगाया जाने लगा है कि कुशवाहा एक बार फिर एनडीए में जा सकते हैं हालांकि इसी बीच मुख्यमंत्री नीतीश ने स्पष्ट रूप से कह दिया है कि उपेंद्र कुशवाहा कहीं भी जाने के लिए पूरी तरह से स्वतंत्र हैं। पहले भी वे छोड़कर बाहर चले गए थे, उनकी क्या इच्छा है यह तो वही बता सकते हैं।


दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज समाधान यात्रा के दौरान गया में विकास योजनाओं की समीक्षा कर रहे हैं। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए नीतीश ने साफ कर दिया कि कोई भी कहीं जाने के लिए पूरी तरह से स्वतंत्र है, सभी को अपना- अपना अधिकार है। बीजेपी से उपेंद्र कुशवाहा की नजदीकी बढ़ने के सवाल पर नीतीश ने कहा कि जरा उपेंद्र कुशवाहा को कह दीजिए कि हमसे बतिया लें। कुशवाहा तो पहले दो तीन बार छोड़कर बाहर गए और फिर वापस आ गए। उपेंद्र कुशवाहा कि क्या इच्छा है, यह तो वही जाने हमें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। अभी तो पता चला है कि उनकी तबीयत खराब है लेकिन हम तो बाहर हैं, हालचाल ले लेंगे। अभी हाल ही में मिले थे तो पक्ष में ही बोल रहे थे,वैसे सबको अपना-अपना अधिकार है। दिल्ली से आएंगे तो पूछ लेंगे कि क्या बात है।


बता दें कि बिहार की राजनीति में पिछले कुछ दिनों से उपेंद्र कुशवाहा की खूब चर्चा हो रही है। ऐसी चर्चा हो रही थी कि उपेंद्र कुशवाहा को बिहार का दूसरा डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। किसी पद की लालसा नहीं रखने की बात कहने वाले कुशवाहा ने डिप्टी सीएम बनाए जाने के सवाल पर कह दिया था कि वे न तो कोई संन्यासी हैं और ना ही किसी मठ में बैठे हैं। कुशवाहा के इस बयान से साफ हो गया था कि वे बिहार के दूसरे डिप्टी सीएम बनने का मन बना चुके हैं। हालांकि इसी बीच सीएम नीतीश ने कुशवाहा को डिप्सी सीएम बनाने की बात को फालतू बता दिया था।


इसके बाद बीते गुरुवार को कुशवाहा अचानक दिल्ली पहुंच गए और रूटीन चेकअप के लिए एम्स में भर्ती होने की जानकारी खुद अपनी तस्वीर के साथ ट्वीट कर दी थी। शुक्रवार को बीजेपी नेताओं ने दिल्ली में कुशवाहा से मुलाकात की। रूटीन चेकअप के लिए दिल्ली एम्स में भर्ती उपेंद्र कुशवाहा से बीजेपी प्रवक्ता प्रेमरंजन पटेल, बीजेपी के प्रवक्ता संजय टाईगर और बीजेपी नेता औरराष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व सदस्य योगेन्द्र पासवान ने मुलाकात की थी।मुलाकात की तस्वीरे सामने आने के बाद यह चर्चा होने लगी कि उपेंद्र कुशवाहा महागठबंधन में खुद को कंफर्टेबल महसूस नहीं कर रहे हैं और आने वाले दिनों में एनडीए में उनकी वापसी हो सकती है।

टैग्स