ब्रेकिंग
Bihar Politics : बेटे के जन्मदिन पर लालू-राबड़ी का आशीर्वाद, मीसा भारती ने खिलाया केक; तेजस्वी यादव के बर्थडे की तस्वीरें चर्चा में...✦Bihar Weather News : दिवाली की आतिशबाजी ने बिहार की हवा में घोला जहर, बेगूसराय का AQI 548 पहुंचा; पटना समेत कई जिलों में सांस लेना मुश्किल...✦Bihar Crime News : छठ गीत बजाने पर इतना गुस्सा! पहले हुआ विवाद, फिर स्कॉर्पियो लेकर लौटा शख्स और 10 लोगों को कुचल दिया, दो की मौत✦Patna Triple Encounter : पटना ट्रिपल एनकाउंटर की कहानी में नया ट्विस्ट! पुलिस ने बताया मास्टरमाइंड, पत्नी बोली- मेरे पति का हत्याकांड से क्या लेना-देना?✦Bihar News: दुलारचंद हत्याकांड में अब किसकी बढ़ेगी मुश्किल? सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अनंत सिंह के केस में पुलिस का अगला कदम क्या होगा?✦Bihar Politics : बेटे के जन्मदिन पर लालू-राबड़ी का आशीर्वाद, मीसा भारती ने खिलाया केक; तेजस्वी यादव के बर्थडे की तस्वीरें चर्चा में...✦Bihar Weather News : दिवाली की आतिशबाजी ने बिहार की हवा में घोला जहर, बेगूसराय का AQI 548 पहुंचा; पटना समेत कई जिलों में सांस लेना मुश्किल...✦Bihar Crime News : छठ गीत बजाने पर इतना गुस्सा! पहले हुआ विवाद, फिर स्कॉर्पियो लेकर लौटा शख्स और 10 लोगों को कुचल दिया, दो की मौत✦Patna Triple Encounter : पटना ट्रिपल एनकाउंटर की कहानी में नया ट्विस्ट! पुलिस ने बताया मास्टरमाइंड, पत्नी बोली- मेरे पति का हत्याकांड से क्या लेना-देना?✦Bihar News: दुलारचंद हत्याकांड में अब किसकी बढ़ेगी मुश्किल? सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अनंत सिंह के केस में पुलिस का अगला कदम क्या होगा?

बिहार में बड़े खेल की तैयारी!: उपेंद्र कुशवाहा की भाजपा से बढ़ी नजदीकी, दिल्ली एम्स में मिलने पहुंचे BJP नेता

PATNA: पिछले दिनों अपने बयानों से बिहार की राजनीति को गरमाने वाले जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा इन दिनों दिल्ली के प्रवास पर हैं। सुधाकर सिंह प्रकरण के बाद मंत्री

बिहार में बड़े खेल की तैयारी!: उपेंद्र कुशवाहा की भाजपा से बढ़ी नजदीकी, दिल्ली एम्स में मिलने पहुंचे BJP नेता
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: पिछले दिनों अपने बयानों से बिहार की राजनीति को गरमाने वाले जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा इन दिनों दिल्ली के प्रवास पर हैं। सुधाकर सिंह प्रकरण के बाद मंत्री चंद्रशेखर के बयान को लेकर पिछले दिनों महागठबंधन के प्रमुख दल जेडीयू और आरजेडी आमने-सामने आ गए थे। इसी बीच गुरुवार को कुशवाहा अचानक दिल्ली पहुंच गए और रूटीन चेकअप के लिए एम्स में भर्ती होने की बात खुद अपनी तस्वीर के साथ ट्वीट कर दी थी। अब जो ताजा तस्वीर सामने आई है वह यह बताने के लिए काफी है कि उपेंद्र कुशवाहा महागठबंधन में खुद को कंफर्टेबल महसूस नहीं कर रहे हैं।


दरअसल, बिहार की राजनीति में उपेंद्र कुशवाहा की भाजपा से नजदीकी को लेकर चल रही चर्चा के बीच बीजेपी नेताओं ने दिल्ली में कुशवाहा से मुलाकात की। रूटीन चेकअप के लिए दिल्ली एम्स में भर्ती उपेंद्र कुशवाहा से आज बीजेपी प्रवक्ता प्रेमरंजन पटेल, बीजेपी के प्रवक्ता संजय टाईगर और बीजेपी नेता और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व सदस्य योगेन्द्र पासवान ने मुलाकात की। बीजेपी प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मुलाकात की जो तस्वीर शेयर की हैं, उससे एक बार फिर बिहार की सियासत गरमाने की संभावना जताई जा रही है।


बता दें कि बिहार की राजनीति में पिछले कुछ दिनों से उपेंद्र कुशवाहा की खूब चर्चा हो रही है। ऐसी चर्चा हो रही थी कि उपेंद्र कुशवाहा को बिहार का दूसरा डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। किसी पद की लालसा नहीं रखने की बात कहने वाले कुशवाहा ने डिप्टी सीएम बनाए जाने के सवाल पर कह दिया था कि वे न तो कोई संन्यासी हैं और ना ही किसी मठ में बैठे हैं। इसी बीच सीएम नीतीश ने कुशवाहा को डिप्सी सीएम बनाने की बात को फालतू बता दिया था।


इसी बीच चंद्रशेखर प्रकरण को लेकर कुशवाहा आरजेडी के खिलाफ खुलकर सामने आ गए थे और कहा था कि केंद्र सरकार से लाभ लेने के लिए आरजेडी का शीर्ष नेतृत्व बीजेपी को फायदा पहुंचाने के लिए काम कर रहा है। महागठबंधन में मचे घमासान के बीच उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे और रूटीन चेकअप की बात कह एम्स में भर्ती हो गए। दिल्ली में बीजेपी नेताओं से मुलाकात की तस्वीरें सामने आने के बाद संभावना जताई जा रही है कि बिहार की राजनीति में जल्द ही कोई बड़ा खेला होने वाला है।