ब्रेकिंग
Bihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेट

कुशवाहा आज करेंगे फैसले का एलान, महागठबंधन से अलग किसके साथ लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

PATNA : बिहार में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बावजूद अब तक गठबंधन का फोटो फिनिश नहीं हो पाया है। महागठबंधन छोड़ने का ऐलान कर चुके उपेंद्र कुशवाहा आज भविष्य की राजनीति को लेकर अ

कुशवाहा आज करेंगे फैसले का एलान, महागठबंधन से अलग किसके साथ लड़ेंगे विधानसभा चुनाव
Santosh Singh
3 मिनट

PATNA : बिहार में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बावजूद अब तक गठबंधन का फोटो फिनिश नहीं हो पाया है। महागठबंधन छोड़ने का ऐलान कर चुके उपेंद्र कुशवाहा आज भविष्य की राजनीति को लेकर अपना फैसला सबके सामने रखेंगे। उपेंद्र कुशवाहा ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि वह आज विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी रणनीति का खुलासा करेंगे। उपेंद्र कुशवाहा ने सोमवार की देर रात एक वीडियो जारी कर इसकी जानकारी दी है। 


उपेंद्र कुशवाहा ने अपने बयान में कहा है कि विधानसभा चुनाव के पहले पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक में उन्हें गठबंधन और चुनाव को लेकर फैसला लेने के लिए अधिकृत किया गया है लेकिन फैसले के पहले ही तमाम जगहों पर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। ऐसे में मैं अब अपने पार्टी के नेताओं और बिहार की जनता को यह भरोसा दिलाना चाहता हूं कि मंगलवार को इस मसले पर सब कुछ साफ कर दूंगा। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि वह आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह स्पष्ट कर देंगे कि उनकी भविष्य की राजनीति किस रास्ते पर होगी। कुशवाहा सोमवार को ही दिल्ली से पटना पहुंचे हैं और लगातार यह चर्चा है कि वह है एनडीए के साथ जा सकते हैं हालांकि पटना पहुंचने के बाद उन्होंने अपने पत्ते नहीं खोले हैं। 


उपेंद्र कुशवाहा ने अपनी पार्टी के नेताओं की बैठक में तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर सीधा सवाल खड़ा कर यह स्पष्ट कर दिया था कि वह महागठबंधन के साथ आगे नहीं चलने वाले। कुशवाहा ने कहा था कि नीतीश कुमार के नेतृत्व के आगे तेजस्वी यादव का चेहरा कहीं नहीं टिकता है ऐसे में आरजेडी को नेतृत्व में बदलाव करना चाहिए। कुशवाहा के इस रुख के बाद आरजेडी ने भी उन्हें चलता करने का संकेत दे दिया था कुशवाहा को राष्ट्रीय जनता दल की तरफ से लगातार झटका दिया जा रहा है। तेजस्वी यादव ने पहले रालोसपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद कामरान को आरजेडी की सदस्यता दिलाई और फिर सोमवार को रालोसपा के प्रदेश अध्यक्ष भूदेव चौधरी को भी आरजेडी में शामिल करा दिया। कुशवाहा को तेजस्वी ने जिस तरह डैमेज किया है उसके बाद महागठबंधन में उनके बने रहने की उम्मीद खत्म हो चुकी है और अब उनके फैसले पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। कुशवाहा बीजेपी के बड़े नेताओं के संपर्क में रहे हैं यह खबरें आती रही हैं लेकिन इसे लेकर वह आज क्या कुछ कहते हैं यह देखना बेहद दिलचस्प होगा।