ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

उपेंद्र कुशवाहा ने बीजेपी को याद दिलाया इतिहास, कहा.. नीतीश कुमार और जॉर्ज फर्नांडीस भाजपाइयों के लिए फरिश्ता

PATNA : बिहार में एनडीए की सरकार गिर गई है. सीएम नीतीश ने महागठबंधन के साथ मिलकर प्रदेश में नई सरकार बना ली है. जिसके बाद से बीजेपी नीतीश कुमार पर हमलावर है. बीजेपी के नेताओं के द्

उपेंद्र कुशवाहा ने बीजेपी को याद दिलाया इतिहास, कहा.. नीतीश कुमार और जॉर्ज फर्नांडीस भाजपाइयों के लिए फरिश्ता
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में एनडीए की सरकार गिर गई है. सीएम नीतीश ने महागठबंधन के साथ मिलकर प्रदेश में नई सरकार बना ली है. जिसके बाद से बीजेपी नीतीश कुमार पर हमलावर है. बीजेपी के नेताओं के द्वारा जेडीयू पर आरोप लगाए जा रहे हैं. वहीं, जेडीयू के नेता भी बीजेपी के आरोपों पर पलटवार कर रहे हैं. इसी कड़ी में जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने बीजेपी नेता सुशील मोदी पर निशाना साधा हैं. 


उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि सुशील मोदी ने बयान दिया है कि "जेडीयू का आरजेडी में विलय हो जाएगा" यह अत्यंत आपत्तिजनक ही नहीं बल्कि अपमानजनक भी है. बीजेपी के नेता लोग लगातार गलबज्जा कर रहें हैं कि जेडीयू और हमारे नेता पर उनकी पार्टी की बड़ी कृपा है. बीजेपी ने ही नीतीश कुमार को केन्द्र में मंत्री बनाया और उन्होंने ही मुख्यमंत्री भी बनाया. अरे भाजपाई भाईयों, वर्ष 1995-96 के पहले का अपना इतिहास जरा याद करो. तब देश में आप एक अछुत पार्टी के रूप में जाने जाते थे.


जेडीयू नेता ने कहा कि कोई भी दल बीजेपी से दोस्ती नहीं करना चाहती थी. ठीक उसी दौर में आपके लिए फरिश्ता बन कर आए समता पार्टी के तत्कालीन नेता श्रधेय स्व. जॉर्ज फर्नांडिस और श्री नीतीश कुमार, जिन्होंने ने बीजेपी के मुम्बई अधिवेशन में भाग लिया और तब समता पार्टी से गठबंधन की नींव पड़ी. बीजेपी अछूत से छूत बनी. तब अगर जॉर्ज-नीतीश की कृपा नहीं हुई रहती न, तो आज कोई बीजेपी की और अतापता नहीं रहता. 


उपेंद्र कुशवाहा यही नहीं रुके. उन्होंने आगे लिखा कि बीजेपी के नेता जो बयान दे रहे हैं, वो कृतघ्नता की सीमा पार गए हैं. जरा सा भी कुछ बचा हो आपके अन्दर तो 1995-96 के अपने इतिहास को याद कीजिए. ऐसे देश जानता है कि आपकी पार्टी जब देश का इतिहास ही बदलने की घृणित कोशिश में लगी है तो पार्टी का इतिहास भुल गए तो कौन सी बड़ी बात हो गई.

टैग्स