ब्रेकिंग
बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत, रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान हादसादोरंगी नीति : 'मांझी' की नजरों में अवैध रिवाल्वर रखने वाला भरत तिवारी आदतन अपराधी, उठे गंभीर सवाल- केंद्रीय मंत्री का सबसे खास 'सलाहकार' पर संगीन केसों की लंबी फेहरिस्त....क्या वो साधु हैं ? गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट: 75 साल के बुजुर्ग समेत पांच लोग गिरफ्तार, संचालक और मकान मालिक पर भी केसशराब के नशे में युवक ने तीन मंजिला इमारत से लगाई छलांग, मौके पर हुई मौत; भाई बोला- पड़ोसन से चल रहा था चक्करट्रांसफर -पोस्टिंग के लिए बोली...करप्शन पर USP बचाने की बड़ी चुनौती ! परिवहन विभाग में दागियों की सेटिंग, आरोपी सरकारी सेवक मालदार जिला लेने को बेताब...सरकार की है सख्त नजरबिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत, रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान हादसादोरंगी नीति : 'मांझी' की नजरों में अवैध रिवाल्वर रखने वाला भरत तिवारी आदतन अपराधी, उठे गंभीर सवाल- केंद्रीय मंत्री का सबसे खास 'सलाहकार' पर संगीन केसों की लंबी फेहरिस्त....क्या वो साधु हैं ? गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट: 75 साल के बुजुर्ग समेत पांच लोग गिरफ्तार, संचालक और मकान मालिक पर भी केसशराब के नशे में युवक ने तीन मंजिला इमारत से लगाई छलांग, मौके पर हुई मौत; भाई बोला- पड़ोसन से चल रहा था चक्करट्रांसफर -पोस्टिंग के लिए बोली...करप्शन पर USP बचाने की बड़ी चुनौती ! परिवहन विभाग में दागियों की सेटिंग, आरोपी सरकारी सेवक मालदार जिला लेने को बेताब...सरकार की है सख्त नजर

उपचुनाव रिजल्ट : कुढ़नी में पहले राउंड में BJP आगे, JDU के मनोज कुशवाहा को 1999 वोट से पछाड़ा

MUZAFFARPUR: कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव के पहले राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। बीजेपी के उम्मीदवार केदार प्रसाद गुप्ता को पहले राउंड में 4194 वोट मिले हैं जबकि जेडीयू के मनोज कुशवाहा

उपचुनाव रिजल्ट : कुढ़नी में पहले राउंड में BJP आगे, JDU के मनोज कुशवाहा को 1999 वोट से पछाड़ा
First Bihar
2 मिनट

MUZAFFARPUR: कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव के पहले राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। बीजेपी के उम्मीदवार केदार प्रसाद गुप्ता को पहले राउंड में 4194 वोट मिले हैं जबकि जेडीयू के मनोज कुशवाहा ने 2195 वोट प्राप्त किया है। वहीं, वीआईपी ने 372 मत पाया है जबकि एआईएमआईएम को 172 वोट मिले हैं। इस राउंड में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) करीब 1999 वोट से आगे है। 



बिहार की राजनीति के लिए आज का दिन बेहद खास है। आज यानी 8 दिसम्बर को कुढ़नी उपचुनाव का परिणाम आने वाला है। वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है और पहले राउंड में बीजेपी ने पना जलवा दिखा दिया है। आज दोपहर 2 बजे तक इस सीट पर जीत का फैसला हो जाएगा। कुढ़नी के चुनावी मैदान में बीजेपी और जेडीयू के बीच कड़ी टक्कर है। हालांकि वीआईपी और AIMIM भी अपनी जीत सुनिश्चित बता रही है।  



बीजेपी की तरफ से केदार प्रसाद गुप्ता को चुनावी मैदान में उतारा गया है, जबकि महागठबंधन से जेडीयू की सीट पर मनोज कुशवाहा उम्मीदवार हैं। केदार गुप्ता और मनोज कुशवाहा दोनों ही पूर्व मुखिया होने के साथ साथ विधायक रह चुके हैं। वीआईपी की बात करें तो भूमिहार कार्ड खेलते हुए पार्टी ने नीलाभ कुमार को उम्मीदवार बनाया है। जबकि AIMIM सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी और जेडीयू के साथ बड़ा दाव खेलते हुए जिला पार्षद गुलाम मुर्तजा अंसारी को मैदान में उतारा है। तमाम राजनीतिक पार्टियां अपने जीत का दावा कर रही है।  

टैग्स