ब्रेकिंग
समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त✦Patna Cricket News: PDCA की COM बैठक में बड़े फैसले, घरेलू क्रिकेट लीग का भी बजा बिगुल,10-11 अक्टूबर से लीग फॉर्म...✦बिहार के अगले मुख्य सूचना आयुक्त होंगे DGP विनय कुमार, चयन समिति की बैठक में बनी सहमति✦बिहार में बड़ा सियासी खेल: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ FIR कराने थाना पहुंची मीसा भारती, पुलिस ने केस लिया या नहीं?✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त✦Patna Cricket News: PDCA की COM बैठक में बड़े फैसले, घरेलू क्रिकेट लीग का भी बजा बिगुल,10-11 अक्टूबर से लीग फॉर्म...✦बिहार के अगले मुख्य सूचना आयुक्त होंगे DGP विनय कुमार, चयन समिति की बैठक में बनी सहमति✦बिहार में बड़ा सियासी खेल: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ FIR कराने थाना पहुंची मीसा भारती, पुलिस ने केस लिया या नहीं?

BJP Leader Murder: जहरीला इंजेक्शन देकर BJP नेता का मर्डर, घर में घुसकर जबरदस्ती पेट में लगाई सुई

Gulfam Yadav Murder: यूपी के संभल में बीजेपी नेता गुलफाम सिंह यादव की हत्या कर दी गई है। बदमाशों ने घर में घुसकर जबरदस्ती पेट में जहरीला इंजेक्शन देकर हत्या कर दी।

 Gulfam Yadav Murder
जहरीला इंजेक्शन देकर BJP नेता का मर्डर
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Gulfam Yadav Murder: उत्तर प्रदेश के संभल में बीजेपी नेता गुलफाम सिंह यादव (65) की जहरीला इंजेक्शन देकर हत्या कर दी गई। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।खबरों के मुताबिक तीन अज्ञात लोग बाइक से आए और उन्हें इंजेक्शन लगाकर चले गए। इंजेक्शन लगने के बाद बीजेपी नेता वो बुरी तरह तड़पने लगे। उनकी आवाज सुनकर परिजन आए, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई।


घटना यूपी के संभल जिले के जुनावई थाना क्षेत्र के गांव दबथरा की है। बताया जा रहा है कि बीजेपी नेता गुलफाम यादव दोपहर 1:30 अपने घर में मौजूद थे, तभी तीन अज्ञात युवक उनसे मिलने पहुंचे और उनसे कुछ बातें की। इसके बाद उन्होंने जबरन उनके पेट में जहरीला इंजेक्शन दे दिया। सुई लगाने के बाद तीनों वहां से फरार हो गये।


घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, लेकिन उनकी गंभीर हालत को देखते हुए अलीगढ़ मेडिकल के लिए रेफर कर दिया गया। जां रास्ते में ही बीजेपी नेता ने दम तोड़ दिया। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से कुछ सुराग मिले हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। आपको बता दें कि बीजेपी नेता गुलफाम यादव ने साल 2004 में हुए उपचुनाव में गुन्नौर से मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के विरोध में विधानसभा चुनाव लड़ा था। 

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता