ब्रेकिंग
कौन हैं IAS अधिकारी वर्षा सिंह?... जो पूरी रात खटिया पर बैठकर कराती रहीं बांध की मरम्मत, Video वायरल✦Train Cancelled: बिहार-झारखंड के रेल यात्रियों पर बड़ा असर! अक्टूबर से दिसंबर तक कई दिन नहीं चलेगी MEMU ✦भोज खाने निकले युवक को बुलाकर मारी गोली, बदमाशों ने बैक-टू-बैक दाग दी तीन गोलियां✦Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार विवाद की पूरी कहानी: 2015 से 2026 तक ऐसे बढ़ती गई JDU के दो नेताओं की अदावत, अब ललन सिंह के हाथ में सुलझाने की जिम्मेदारी✦कम कमाई से परेशान फर्नीचर कारीगर बना बाइक चोर... दोस्त के साथ मिलकर शुरू किया चोरी का धंधा, 2 गिरफ्तार✦कौन हैं IAS अधिकारी वर्षा सिंह?... जो पूरी रात खटिया पर बैठकर कराती रहीं बांध की मरम्मत, Video वायरल✦Train Cancelled: बिहार-झारखंड के रेल यात्रियों पर बड़ा असर! अक्टूबर से दिसंबर तक कई दिन नहीं चलेगी MEMU ✦भोज खाने निकले युवक को बुलाकर मारी गोली, बदमाशों ने बैक-टू-बैक दाग दी तीन गोलियां✦Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार विवाद की पूरी कहानी: 2015 से 2026 तक ऐसे बढ़ती गई JDU के दो नेताओं की अदावत, अब ललन सिंह के हाथ में सुलझाने की जिम्मेदारी✦कम कमाई से परेशान फर्नीचर कारीगर बना बाइक चोर... दोस्त के साथ मिलकर शुरू किया चोरी का धंधा, 2 गिरफ्तार

UP और MP के CM ने लॉकडाउन को ठेंगा दिखाया तो वाहवाही, मैंने बांटा मास्क और सेनेटाइजर तो हुआ केस : पप्पू यादव

PATNA : कोरोना पर लॉकडाउन के बीच जनअधिकार पार्टी के संरक्षक पप्पू यादव यादव को मास्क और सेनेटाइजर बांटना महंगा पड़ गया। भीड़ जुटा कर मास्क बांट रहे पप्पू यादव और उनके 50

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

PATNA : कोरोना पर लॉकडाउन के बीच जनअधिकार पार्टी के संरक्षक  पप्पू यादव यादव को मास्क और सेनेटाइजर बांटना महंगा पड़ गया। भीड़ जुटा कर मास्क बांट रहे पप्पू यादव और उनके 50 सहयोगियों पर केस दर्ज किया गया है। अब पप्पू यादव ने इस मामले में दो-दो सीएम को लपेटते हुए कहा कि कोरोना से बचाव के लिए मैनें काम किया तो मैं दोषी हूं जबकि सीएम मजमा लगा रहे तो ठीक। पप्पू यादव ने दोनों सीएम का फोटो भी ट्वीट किया है।


पप्पू यादव ने यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ और एमपी के सीएम शिवराज सिंह  की फोटो ट्वीट कर लिखा है कि यूपी के मुख्यमंत्री ने PM के लॉकडाउन और कोई रोड पर न निकले की घोषणा को ठेंगा दिखाया तो वाहवाही। एमपी के शिवराज ने CMपद के शपथ ग्रहण एवं विश्वास मत परीक्षण में PM के आदेश को रद्दी की टोकरी में फेंका।हम लोगों को सेनेटाइजर,मास्क और कोरोना से बचने को साधन देने गए तो मुझ पर मुकदमा।


बता दें कि राजधानी पटना के प्रेमचंद गोलंबर के पास टेंट लगाकर वे मास्क बांट रहे थे। इसी को देखते हुए मंगलवार को कदमकुआं पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने भीड़ को आगाह किया, लेकिन कोई हट नहीं रहा था। जाप के कार्यकर्ता मास्क बांटते रहे। पुलिस इसके बाद सख्ती से पेश आई और सभी को वहां से हटाया।  पप्पू यादव पर कोरोना की इस त्रासदी में लॉकडाउन के बावजूद भीड़ इकट्ठा करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज किया गया है। 


टैग्स