ब्रेकिंग
NEET से BPSC तक ‘सेटिंग’ का मास्टरमाइंड! BARC कर्मी रौशन के 25 लाख वाले खेल का खुलासाBihar News : 38 लाख वेतन... फिर करोड़ों की संपत्ति! बिहार के DPO के घर EOU पहुंची तो जमीन-मकान और गहनों की खुली परतेंBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम! पटना समेत 19 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले में कैसा रहेगा मौसमपटना में डेंगू का खतरा बढ़ा: अगस्त के पहले सप्ताह में ही मिले 19 नए मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्टBJP विधायक की हत्या की साजिश! जेल अधीक्षक समेत चार के खिलाफ FIR दर्ज; गुमनाम पत्र ने खोला राजNEET से BPSC तक ‘सेटिंग’ का मास्टरमाइंड! BARC कर्मी रौशन के 25 लाख वाले खेल का खुलासाBihar News : 38 लाख वेतन... फिर करोड़ों की संपत्ति! बिहार के DPO के घर EOU पहुंची तो जमीन-मकान और गहनों की खुली परतेंBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम! पटना समेत 19 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले में कैसा रहेगा मौसमपटना में डेंगू का खतरा बढ़ा: अगस्त के पहले सप्ताह में ही मिले 19 नए मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्टBJP विधायक की हत्या की साजिश! जेल अधीक्षक समेत चार के खिलाफ FIR दर्ज; गुमनाम पत्र ने खोला राज

लोस उम्मीदवार घोषित होने के बाद पहली बार बेगूसराय पहुंचे गिरिराज, बीहट सिद्धपीठ में पूजा-अर्चना कर मां दुर्गा से लिया आशीर्वाद

BEGUSARAI: बेगूसराय लोकसभा सीट से एनडीए के उम्मीदवार गिरिराज सिंह आज अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। बता दें कि बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय

लोस उम्मीदवार घोषित होने के बाद पहली बार बेगूसराय पहुंचे गिरिराज, बीहट सिद्धपीठ में पूजा-अर्चना कर मां दुर्गा से लिया आशीर्वाद
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय लोकसभा सीट से एनडीए के उम्मीदवार गिरिराज सिंह आज अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। बता दें कि बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को भाजपा नेतृत्व ने बेगूसराय से दोबारा उम्मीदवार घोषित किया है। उम्मीदवार घोषित होने के बाद पहली बार गिरिराज सिंह आज अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय पहुंचे हैं।


गिरिराज सिंह के बेगूसराय पहुंचते ही सिमरिया में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। जिसके बाद बीहट सिद्धपीठ दुर्गा मंदिर में गिरिराज सिंह ने पूजा अर्चना कर मां दुर्गा से आशीर्वाद लिया। इस दौरान मंत्री गिरिराज सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बेगूसराय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काफी काम किये हैं, उन्ही कामों की बदौलत वो चुनाव मैदान में जाएंगे। 


गिरिराज ने कहा कि श्री बाबू के बाद सबसे ज्यादा काम बेगूसराय में यदि किसी ने किया है तो वो देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है। यहां गंगा पर पुल का निर्माण किया जा रहा है। वही सिमरिया से खगड़िया तक फोरलेन का निर्माण किया गया है। बंद खाद कारखाना को चालू किया गया है। बरौनी रिफाइनरी में पेट्रोल केमिकल की स्थापना हो रही है। बहुत सारे काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किया गया है। इन्ही कामों की बदौलत वे बेगूसराय में जनता के बीच जाएंगे। 


उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के काम का याचना यही मेरी सबसे बड़ी याचना का जगह है कि नरेंद्र मोदी ने जो काम किया उसके लिए वो आशीर्वाद मांग रहे हैं और पूरी उम्मीद है कि बेगूसराय की जनता आशीर्वाद देगी। वहीं प्राथमिकता के सवाल पर कहा कि प्राथमिकता कई होती है समय-समय पर प्राथमिकताएं बदलती रहती है। कई प्राथमिकता पूरी हुई है और कई प्राथमिकता है जिसे पूरा करना है। पहले एनएच पर गड्ढे थे लेकिन अब वहां फोरलेन बन गया है। गिरिराज सिंह ने कहा कि कामों के बदौलत उन्हें पूरे आशा है कि बेगूसराय की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आशीर्वाद निश्चित रूप से देगी।


रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता