ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

राखी बांधने के लिए अमिताभ बच्चन के घर पहुंची ममता बनर्जी, बच्चन परिवार ने किया स्वागत

MUMBAI: मुंबई में विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A की बैठक कल और परसों होने वाली है। बैठक में इंडिया गठबंधन का LOGO जारी किया जाएगा और संयोजक की घोषणा होगी। बैठक में शामिल होने के लिए

राखी बांधने के लिए अमिताभ बच्चन के घर पहुंची ममता बनर्जी, बच्चन परिवार ने किया स्वागत
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUMBAI: मुंबई में विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A की बैठक कल और परसों होने वाली है। बैठक में इंडिया गठबंधन का LOGO जारी किया जाएगा और संयोजक की घोषणा होगी। बैठक में शामिल होने के लिए विपक्षी दलों के नेताओं के मुंबई आने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में बैठक के एक दिन पहले आज पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मुंबई पहुंचीं। 


मुंबई पहुंचने पर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका एयरपोर्ट पर स्वागत किया। मुंबई पहुंचते ही ममता बनर्जी बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन को राखी बांधने के लिए उनके आवास जलसा पर पहुंच गईं। जहां बच्चन परिवार ने उनका स्वागत किया। जया बच्चन, अभिषेक बच्चन, एश्वर्या राय और अमिताभ बच्चन की पोती आराध्या ने ममता बनर्जी का स्वागत किया। 


I.N.D.I.A. गठबंधन की तीसरी बैठक 31 अगस्त और 01 सितंबर को मुंबई में होने वाली है। जिसमें शामिल होने के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज मुंबई पहुंचीं। ममता बनर्जी के मुंहबोले भाई बिग बी अमिताभ बच्चन को जब पता चला कि बहन ममता मुंबई आने वाली है तो उन्होंने ममता बनर्जी को अपने आवास जलसा पर चाय के लिए आमंत्रित किया। रक्षा बंधन पर ममता बनर्जी ममता बनर्जी को राखी बांधने के लिए उनके आवास पर पहुंची। 


भाई अमिताभ बच्चन को राखी बांधकर बहुत खुश हूं। पूरे देशवासियों को मैं रक्षा बंधन की शुभकामना देती हूं। वही घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कटौती पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला। कहा कि पहले बढ़ा देता है और चुनाव के टाइम में कीमत कम करता है। इतनी महंगाई है लोगों की कमर टूट चुकी है ऐसे में कैसे परिवार चलेगा। महंगाई के कारण लोगों का जीना दुश्वार हो गया है।  

राखी बांधने के लिए अमिताभ बच्चन के घर पहुंची ममता बनर्जी, बच्चन परिवार ने किया स्वागत


राखी बांधने के लिए अमिताभ बच्चन के घर पहुंची ममता बनर्जी, बच्चन परिवार ने किया स्वागत


राखी बांधने के लिए अमिताभ बच्चन के घर पहुंची ममता बनर्जी, बच्चन परिवार ने किया स्वागत


टैग्स