ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

उद्धव ठाकरे का एकनाथ शिंदे पर हमला, कहा..ये शिवसेना का मुख्यमंत्री नहीं

DESK : महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे इस्तीफा देने के बाद पहली बार मीडिया के सामने आए. इस दौरान उद्धव ने प्रेस कहा कि ये जो कहा जा रहा है कि सीएम श

उद्धव ठाकरे का एकनाथ शिंदे पर हमला, कहा..ये शिवसेना का मुख्यमंत्री नहीं
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे इस्तीफा देने के बाद पहली बार मीडिया के सामने आए. इस दौरान उद्धव ने प्रेस कहा कि ये जो कहा जा रहा है कि सीएम शिवसेना का है, वो गलत है. शिंदे शिवसेना के सीएम नहीं हैं. उद्धव ने कहा कि, सत्ता के लिए रातों-रात खेल किया गया है.


उद्धव ठाकरे ने कहा कि मेरे दिल से कोई भी महाराष्ट्र को नहीं निकाल सकता है. सभी ने देखा कि मेरी पीठ पर किस तरह से खंजर घोंपा गया. अगर भाजपा ने मुझे दिया गया वचन पूरा किया होता तो कम से कम ढ़ाई साल तक तो उनका अपना मुख्यमंत्री रहता. उन्होंने कहा कि, लोकतंत्र के चार स्तंभ हैं. लेकिन अगर इन पर लोगों का भरोसा नहीं रहा तो क्या होगा. 


महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने नई सरकार को बधाई भी दी. साथ ही कहा कि महाराष्ट्र को बर्बाद ना करने की अपील की. उन्होंने कहा कि मेरा गुस्सा मुंबई के लोगों पर मत निकालो. मेट्रो शेड के प्रस्ताव में बदलाव न करें. मुंबई के पर्यावरण के साथ खिलवाड़ न करें. जो पर्यावरण को खराब करता हो.


टैग्स