ब्रेकिंग
बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद✦बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद

Bihar Politics: नमाज के लिए ‘होली में दो घंटे का ब्रेक’.. अब मेयर अंजुम आरा के फरमान पर बढ़ा विवाद, बचौल ने बताया गजवा-ए-हिंद मानसिकता

Bihar Politics: होली और जुमे की नमाज एक दिन पड़ने के बाद इसको लेकर देशभर में विवाद गहराता जा रहा है. बिहार में बीजेपी विधायक बचौल के बयान के बाद अब दरभंगा की मेयर ने होली में दो घंटे का ब्रेक का फरमाम जारी कर दिया है.

Bihar Politics
होली और जुमे की नमाज पर विवाद बढ़ा!
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: देशभर में जुमे के दिन होली पड़ने को लेकर पहले से ही विवाद जारी था। बीजेपी के विधायक हरीभूषण सिंह बचौल के बाद अब इस बहस में दरभंगा की मेयर अंजुम आरा भी कूद पड़ी हैं। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा है कि जुमे की नमाज के समय को किसी भी सूरत में बदला नहीं जा सकता, इसलिए दरभंगा में होली खेलने पर दो घंटे का ब्रेक लगाया जाना चाहिए।


मेयर अंजुम आरा ने जिला शांति समिति की बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि समाज में कुछ असामाजिक तत्व होते हैं, जो माहौल खराब करने की कोशिश करते हैं। ऐसे में 12:30 बजे से 2:00 बजे तक, जब नमाज का समय होता है, होली पर थोड़ी देर का विराम जरूरी है। इस दौरान होली खेलने वालों को मस्जिदों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। 


उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी यह बात जिला प्रशासन के समक्ष भी रखी है, अब यह देखना होगा कि प्रशासन इस पर क्या निर्णय लेता है। मेयर के इस बयान के बाद दरभंगा में राजनीति गरमा गई है। खासकर बीजेपी ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। 


बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर ने मेयर अंजुम आरा के बयान पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा की होली पर कोई प्रतिबंध नहीं लगेगा। वो मेयर आतंकवादी मानसिकता वाली महिला है। वो गजवा-ए-हिंद मानसिकता वाली महिला है। उसके परिवार को हम जानते हैं। वो कैसे रोक लेगी होली? होली नहीं रुकेगी, नहीं रुकेगी, नहीं रुकेगी। 1 मिनट के लिए भी होली का कार्यक्रम नहीं रुकेगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता