ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टBihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

तो क्या PM मोदी के फोन से रुका रूस युक्रेन युद्ध… बोले राजनाथ सिंह ...अब दुनिया कान खोलकर सुनती है भारत की बात

DESK : देश भर में चुनावी रैलियों का दौर शुरू हो चुका है। भाजपा के बड़े नेता लगातार अपने -अपने एजेंडों पर काम कर रहे हैं। इसी कड़ी में अब देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बड़ा बय

तो क्या PM मोदी के फोन से रुका रूस युक्रेन युद्ध… बोले राजनाथ सिंह ...अब दुनिया कान खोलकर सुनती है भारत की बात
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DESK : देश भर में चुनावी रैलियों का दौर शुरू हो चुका है। भाजपा के बड़े नेता लगातार अपने -अपने एजेंडों पर काम कर रहे हैं। इसी कड़ी में अब देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि जब रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध चल रहा था तो पीएम मोदी के एक फ़ोन कॉल का बहुत असर हुआ था। 


रक्षामंत्री ने कहा कि जब यह युद्ध शुरू हुआ था तब भारत के बहुत से बच्चे यूक्रेन में पढ़ाई कर रहे थे। जिसके बाद बच्चों के माता-पिता ने पीएम मोदी से उन्हें यूक्रेन से वापस लाने की गुहार लगाई। ऐसे में पीएम ने बिना देर किए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ ही अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन को फोन लगाया। जिसके बाद साढ़े चार घंटे के लिए युद्ध को रोक दिया गया। तब सभी भारतीय बच्चे अपने देश वापस आ सके। 


राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि उनकी सरकार में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं थी। घर में घुस कर लोगों के गले काट दिए गए, लोगों का मार दिया जाता था। लेकिन मौजूदा भाजपा सरकार ने जिस तरह से कानून व्यवस्था को लेकर चुस्त दुरुस्त कदम उठाए हैं, वो काबिल-ए-तारीफ है। किसी भी क्षेत्र के विकास की पहली शर्त चुस्त दुरुस्त कानून व्यवस्था होती है। 


इसके अलावा रक्षा मंत्री ने केंद्र की मोदी सरकार की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय जगत पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है इसे कोई नकार नहीं सकता। उन्होंने कहा कि पहले भारत की बातों को कोई भी गंभीरता से नहीं लेता था। लेकिन आज अगर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत कुछ बोलता है तो सारी दुनिया कान खोलकर सुनती है। राजनाथ सिंह ने कहा कि दुनिया भारत को आशा और विश्वास की नजर से देख रही है। इन सभी बातों का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को जाता है।