ब्रेकिंग
सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां

TMC ने घोषणा-पत्र किया जारी, CAA लागू नहीं होने देने का किया वादा, 10 सिलेंडर मुफ्त देने का ऐलान

DESK: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने बुधवार को लोकसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया। जिसमें टीएमसी ने यह वादा किया है कि बंग

TMC ने घोषणा-पत्र किया जारी, CAA लागू नहीं होने देने का किया वादा, 10 सिलेंडर मुफ्त देने का ऐलान
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने बुधवार को लोकसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया। जिसमें टीएमसी ने यह वादा किया है कि बंगाल में CAA लागू नहीं होगा। NRC और समान नागरिक संहिता (UCC) भी लागू नहीं होने देंगे। वही बीपीएल परिवारों को साल में 10 LGP सिलेंडर मुफ्त में देने और हर माह पांच किलो राशन फ्री देने का वादा किया। वही 60 साल से ज्यादा उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को 1000 रुपए प्रतिमाह पेंशन दिया जाएगा।


टीएमसी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा है कि 'लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपना घोषणापत्र जारी करते हुए हमें खुशी हो रही है। दीदी की शपथ के साथ हम हर भारतीय को रोजगार की गारंटी, सभी को घर, मुफ्त एलपीजी सिलेंडर, किसानों को एमएसपी, एससी-एसटी और ओबीसी छात्रों को छात्रवृत्ति देने की कसम खाते हैं। साथ ही भाजपा के जमींदारों को हम उखाड़ फेकेंगे और सभी के सम्मानित जिंदगी सुनिश्चित करेंगे।'


वही टीएमसी ने सभी नौकरी कार्ड धारकों को 100 दिन की रोजगार गारंटी देने की बात कही गई है और कामगारों को एक दिन की न्यूनतम मजदूरी 400 रुपये प्रतिदिन देने का भी जिक्र किया है। सभी राशन कार्ड धारकों को हर महीने 5 किलो मुफ्त राशन दिया जाएगा। राशन होम डिलीवरी भी की जाएगा जिसका कोई चार्ज नहीं लगेगा। वही बीपीएल परिवारों को हर साल 10 घरेलु रसोई गैस मुफ्त मिलेगा। पेट्रोल, डीजल और एलपीजी सिलेंडर की कीमतों को कम किया जाएगा। एससी,एसटी और ओबीसी कैटेगरी से आने वाले छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए मिलने वाली छात्रवृत्ति की रकम भी बढ़ाई जाएगी।