ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

तिहाड़ जेल के बाथरूम में गिरे पूर्व मंत्री, LNJP हॉस्पिटल के ICU में एडमिट

DELHI: गुरुवार की सुबह अचानक दिल्ली के पूर्व मंत्री व आप नेता सत्येंद्र जैन तिहाड़ जेल के बाथरूम में फिसल कर गिर गये। तत्काल उन्हें दीनदयाल उपाध्याय हॉस्पिटल में एडमिट कराया

तिहाड़ जेल के बाथरूम में गिरे पूर्व मंत्री, LNJP हॉस्पिटल के ICU में एडमिट
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DELHI: गुरुवार की सुबह अचानक दिल्ली के पूर्व मंत्री व आप नेता सत्येंद्र जैन तिहाड़ जेल के बाथरूम में फिसल कर गिर गये। तत्काल उन्हें दीनदयाल  उपाध्याय हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया लेकिन उनकी हालत ज्यादा बिगड़ने के बाद उन्हें LNJP हॉस्पिटल के ICU में शिफ्ट किया गया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। 


बता दें कि मनी लॉन्ड्रिंग मामले में वे पिछले एक साल से तिहाड़ जेल में बंद हैं। 31 मई 2022 को उन्हें ईडी ने गिरफ्तार किया था। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की है। कहा है कि जो इंसान जनता को अच्छा इलाज और अच्छी सेहत देने के लिए दिन रात काम कर रहा था, आज उस भले इंसान को एक तानाशाह मारने पर तुला है। उस तानाशाह की एक ही सोच है-सबको खत्म कर देने की, वो सिर्फ मैं में ही जीता है। वो सिर्फ खुद को ही देखना चाहता है।भगवान सब देख रहे हैं, वो सबके साथ न्याय करेंगे। ईश्वर से सत्येंद्र जी के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। भगवान उन्हें इस विपरित परिस्थितियों से लड़ने की शक्ति दें। यह बातें अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कही है। 


दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री व आप नेता सत्येंद्र जैन पहले से ही रीढ़ की हड्डी में चोट से जूझ रहे हैं। पहले भी वे बाथरूम जाने के दौरान गिरे थे। आम आदमी पार्टी ने का आरोप है कि बीजेपी उन्हें मारना चाहती है।

टैग्स