ब्रेकिंग
Indian Railway News : Vande Bharat में दाल के अंदर मिला कीड़ा, मां-बेटे ने की शिकायत तो रेलवे कर्मचारियों ने दिया ऐसा जवाब!✦NEET छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में CBI को कोर्ट की फटकार, जांच पर उठाए सवाल, इस दिन होगी अगली सुनवाई✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦Indian Railway News : Vande Bharat में दाल के अंदर मिला कीड़ा, मां-बेटे ने की शिकायत तो रेलवे कर्मचारियों ने दिया ऐसा जवाब!✦NEET छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में CBI को कोर्ट की फटकार, जांच पर उठाए सवाल, इस दिन होगी अगली सुनवाई✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव

थोड़ी देर में केजरीवाल की कोर्ट में पेशी, भेजे जा सकते हैं जेल; शुरू हुई हाईलेवल मीटिंग

DELHI : शराब नीति मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अब से थोड़ी देर बाद राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया जाएगा। केजरीवाल

थोड़ी देर में केजरीवाल की कोर्ट में पेशी,  भेजे जा सकते हैं जेल; शुरू हुई हाईलेवल मीटिंग
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DELHI : शराब नीति मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अब से थोड़ी देर बाद  राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया जाएगा।  केजरीवाल के लिए ईडी की हिरासत आज  यानि 1 अप्रैल को खत्म हो रही है। ऐसे में अब आज केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट की स्पेशल जज कावेरी बावेजा की कोर्ट में पेश किया जाएगा। कोर्ट ने गुरुवार 28 मार्च को दिल्ली के मुख्यमंत्री की रिमांड चार दिनों के लिए बढ़ा दी थी। वहीं उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल कोर्ट पहुंच गई हैं। 


मिली जानकारी के अनुसार,  ईडी केजरीवाल की आगे की रिमांड नहीं मांगेगी। ऐसे में अरविंद केजरीवाल को तिहाड़ जेल भेजा जाएगा। खबर है कि तिहाड़ जेल में इसको लेकर हाईलेवल मीटिंग हो रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि मीटिंग में केजरीवाल को लेकर बातचीत की जाएगी। मीटिंग में अरविंद केजरीवाल अगर तिहाड़ जेल न्यायिक हिरासत में आते हैं तो उन्हें किस नंबर जेल में रखना है। उनकी सुरक्षी व्यवस्था की तैयारी के साथ ही तमाम तैयारियों पर बातचीत होगी. बताया जा रहा है कि जेल नम्बर 5 को सेनिटाइज किया गया है। 


मालूम हो कि, ईडी ने 21 मार्च को केजरीवाल को उनके आवास से गिरफ्तार किया था। प्रवर्तन निदेशालय ने पिछली सुनवाई में केजरीवाल की सात दिन की हिरासत का अनुरोध किया था, लेकिन कोर्ट ने उन्हें 1 अप्रैल को पेश होने का आदेश दिया था। जिसके बाद आज उनकी पेशी होगी। अब कोरजरीवाल की रिमांड फिर से बढ़ाई जाएगी या फिर उन्हें जेल भेजा जाएगा इस पर कोर्ट अपना फैसला सुनाएगा।