ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

थोड़ी देर में दिल्ली में शुरू होगी JDU राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक, विदा हो सकते हैं ललन सिंह

PATNA : जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है। लेकिन उससे पहले सीएम नीतीश के से मिलने पार्टी के अध्यक्ष ललन सिंह उनके आवास पहुंचे हैं। उसके बाद दो

थोड़ी देर में दिल्ली में शुरू होगी JDU राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक, विदा हो सकते हैं ललन सिंह
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है। लेकिन उससे पहले सीएम नीतीश के से मिलने पार्टी के अध्यक्ष ललन सिंह उनके आवास पहुंचे हैं। उसके बाद दोनों एक ही गाड़ी से दिल्ली के कॉन्सटीट्यूशन क्लब पहुंचे हैं। यहां पहले राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक और फिर राष्ट्रीय परिषद की बैठक दोपहर 3:30 बजे शुरू होगी। जदयू की आज की माीटिंग में कई बड़े फैसले हो सकते हैं।


इस बैठक में यह तय होगा कि जेडीयू में नीतीश और ललन सिंह का आगे का क्या प्लान है, इससे भी पर्दा उठ जाएगा। उधर, सूत्र बता रहे है कि अब नीतीश कुमार नहीं बल्कि ललन सिंह ने ही मन बना लिया है अपने पद से इस्तीफा देने का। हालांकि, राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की बैठक से एक दिन पहले दिल्ली में जुटे तमाम नेताओं ने कहा कि यह एक सामान्य बैठक है, जो हर साल होती है।


वहीं, जदयू की बैठक से पहले दिल्ली के कॉन्सटीट्यूशन क्लब के बाहर नीतीश कुमार के पोस्टर लगाए गए हैं। जिसमें लिखा है कि गठबंधन को अगर जीत चाहिए तो चेहरा नीतीश कुमार चाहिए। इससे पहले भी कल दिल्ली के जेडीयू दफ्तर के बाहर नीतीश के पोस्टर लगे थे। जिसमें लिखा था कि प्रदेश ने पहचाना और अब देश भी पहचानेगा।  


इसके साथ ही जदयू बैठक से पहले नीतीश के मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि आज राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की बैठक है। जिसमें कई एजेंडों पर चर्चा होगी। और पार्टी की आगे की रणनीति बनेगी। बैठक में क्या-क्या फैसले लिए जाएंगे। इसके बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। जो भी होगा सब मालूम चल जाएगा।


उधर, इस  बैठक से पहले नीतीश के मंत्री अशोक चौधरी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होने कहा कि नीतीश कुमार अगर पार्टी का अध्यक्ष बनना चाहता है तो क्या किसी को आपत्ति हो सकती। सब कुछ नीतीश जी का ही है। वो पार्टी के सर्वमान्य नेता है। लेकिन राष्ट्रीय कार्यकारिणी में क्या फैसला होगा ये अभी कैसे बता सकते हैं। क्या आईएएस की परीक्षा देने से पहले प्रश्व पता होते हैं।