ब्रेकिंग
बेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़बिहार में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक लोग झुलसे, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोपबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावनाघर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारीबेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़बिहार में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक लोग झुलसे, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोपबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावनाघर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारी

थाने पहुंचकर नीतीश कुमार का सुशासन देखने लगे बीजेपी विधायक, तेजस्वी ने कसा तंज

PATNA : बिहार में बढ़ते अपराध लूट और हत्या को लेकर विपक्ष लगातार नीतीश कुमार पर निशाना साध रहा है, तो वहीं नीतीश की सहयोगी भाजपा भी मुश्किलें खड़ी कर रही है. दरअसल, बीजेपी के वि

थाने पहुंचकर नीतीश कुमार का सुशासन देखने लगे बीजेपी विधायक, तेजस्वी ने कसा तंज
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में बढ़ते अपराध लूट और हत्या को लेकर विपक्ष लगातार नीतीश कुमार पर निशाना साध रहा है, तो वहीं नीतीश की सहयोगी भाजपा भी मुश्किलें खड़ी कर रही है. दरअसल, बीजेपी के विधायक मुरारी मोहन झा केवटी थानाध्यक्ष की कुर्सी पर बैठकर दबंग स्टाइल में पुलिस को हड़काने पहुंच गये.


बीजेपी विधायक थानाध्यक्ष की कुर्सी पर बैठकर स्टेशन डायरी की मांग कर रहे थे. इस दौरान थाने के स्टाफ को बार-बार हड़काते भी रहे. इसका वीडियो भी तेहि से वायरल हो रहा है. अब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी इस वीडियो को शेयर करते हुए नीतीश कुमार पर तंज कसा है. 


तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर लिखा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को यह हस्तक्षेप पसंद है. भाजपा विधायक दबंगई से थानेदार की कुर्सी पर बैठकर मुख्यमंत्री के अधीन गृह विभाग के कारनामों, माफियाओं एवं अपराधियों से साँठगाँठ का हिस्सा व हिसाब लेने के लिए केस डायरी की माँग करने लगे. बिहार में NDA का सरकार नहीं सर्कस चल रहा है.




थाने पहुंचकर नीतीश कुमार का सुशासन देखने लगे बीजेपी विधायक, तेजस्वी ने कसा तंज


बता दें कि केवटी के थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव हैं और उनपर दो युवकों ने पिटाई का आरोप लगाया था. बात विधायक तक पहुंची तो थाने पहुंच गए. हालांकि केवटी थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव पिटाई से इंकार करते रहे. पूरी घटना पर विधायक ने नाराजगी जाहिर की और केस डायरी की मांग करने लगे.