ब्रेकिंग
Bihar Daroga Exam : दारोगा मुख्य परीक्षा में फिर बड़ा खेल! खगौल सेंटर से गायब मिले 2 प्रश्नपत्र, EOU ने दर्ज किया केस✦Bihar News : भागलपुर में विक्रमशिला सेतु पर 30 सितंबर की रात से थमेगा ट्रैफिक, 80 सदस्यीय BRO टीम आज पहुंचेगी; 1 अक्टूबर से हटेंगे चारों बेली ब्रिज✦Bihar weather: उत्तर बिहार में 40 घंटे की बारिश के बाद राहत के संकेत, शुक्रवार दोपहर बाद बदलेगा मौसम✦Bihar News : CM सम्राट चौधरी के पोस्ट पर तेजस्वी का अटैक, POCSO एक्ट का जिक्र होते ही डिलीट हुआ पोस्ट?✦Bihar News : पटना, किऊल, गया जाने वाले यात्री ध्यान दें! रेलवे ने 25 सितंबर को रद्द कीं 23 ट्रेनें, 25 का बदला रूट; कई गाड़ियां शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट✦Bihar Daroga Exam : दारोगा मुख्य परीक्षा में फिर बड़ा खेल! खगौल सेंटर से गायब मिले 2 प्रश्नपत्र, EOU ने दर्ज किया केस✦Bihar News : भागलपुर में विक्रमशिला सेतु पर 30 सितंबर की रात से थमेगा ट्रैफिक, 80 सदस्यीय BRO टीम आज पहुंचेगी; 1 अक्टूबर से हटेंगे चारों बेली ब्रिज✦Bihar weather: उत्तर बिहार में 40 घंटे की बारिश के बाद राहत के संकेत, शुक्रवार दोपहर बाद बदलेगा मौसम✦Bihar News : CM सम्राट चौधरी के पोस्ट पर तेजस्वी का अटैक, POCSO एक्ट का जिक्र होते ही डिलीट हुआ पोस्ट?✦Bihar News : पटना, किऊल, गया जाने वाले यात्री ध्यान दें! रेलवे ने 25 सितंबर को रद्द कीं 23 ट्रेनें, 25 का बदला रूट; कई गाड़ियां शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट

लोकसभा चुनाव से पहले राजनीति में उतरे साउथ के सुपरस्टार, थलपति विजय ने नई पार्टी का किया ऐलान

DESK: साउथ की फिल्मों के सुपरस्टार थलपति विजय एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। लोकसभा चुनाव से पहले थलपति विजय ने बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने फिल्मों के बाद अब राजनीति के मैदान

लोकसभा चुनाव से पहले राजनीति में उतरे साउथ के सुपरस्टार, थलपति विजय ने नई पार्टी का किया ऐलान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: साउथ की फिल्मों के सुपरस्टार थलपति विजय एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। लोकसभा चुनाव से पहले थलपति विजय ने बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने फिल्मों के बाद अब राजनीति के मैदान में उतरने की घोषणा कर दी है। लंबे समय से साउथ स्टार थलपति विजय राजनीति में आने की संभावना जताई जा रही थी। अब उन्होंने राजनीति में कदम रख दिया है।


थलपति विजय ने अपनी पार्टी के नाम का भी ऐलान कर दिया है। थलपति विजय की पार्टी का नाम तमिलागा वेत्री कझगम है। पार्टी का नाम ऐलान करने के साथ थलपति ने बयान जारी किया है जिसमें उन्होंने साफ किया है कि उनकी पार्टी 2024 में लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ने वाली है और ना ही किसी के साथ गठबंधन या किसी दल को सपोर्ट करने वाली है। थलपति विजय ने यह फैसला सामान्य और कार्यकारी परिषद की बैठक के लिए किया है।


उन्होंने अपनी पार्टी ‘तमिलागा वेत्री कझगम’ को रजिस्टर करने के लिए चुनाव आयोग में आवेदन किया है। उनका लक्ष्य 2026 में होने वाला विधानसभा चुनाव है। उनका उद्देश्य मौलिक राजनीतिक परिवर्तन लाना है। थलपति विजय के इस ऐलान के बाद उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है। बता दें कि थलपति विजय साउथ फिल्म इंडस्ट्री के स्टार कलाकार हैं और सैकड़ों फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके हैं।