ब्रेकिंग
70 करोड़ के नकली सिक्कों की फैक्ट्री का पर्दाफाश, अंतरराज्यीय गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तारमुजफ्फरपुर में 18 राउंड फायरिंग: स्कूल के गेट पर चिपकाया धमकीभरा पर्चा, लिखा..पचास लाख तैयार रखो वर्ना सारा गोली देह में उतार देंगेशुभेंदु सरकार का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के 252 मदरसों को बंद करने का आदेश, 100 को नोटिसजस्टिस वी. कामेश्वर राव बने पटना हाईकोर्ट के 49वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ; समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी हुए शामिलबिहार के सरकारी स्कूलों में लगेंगे सोलर पैनल, स्मार्ट क्लास से कंप्यूटर लैब तक अब नहीं होगी बिजली की परेशानी70 करोड़ के नकली सिक्कों की फैक्ट्री का पर्दाफाश, अंतरराज्यीय गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तारमुजफ्फरपुर में 18 राउंड फायरिंग: स्कूल के गेट पर चिपकाया धमकीभरा पर्चा, लिखा..पचास लाख तैयार रखो वर्ना सारा गोली देह में उतार देंगेशुभेंदु सरकार का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के 252 मदरसों को बंद करने का आदेश, 100 को नोटिसजस्टिस वी. कामेश्वर राव बने पटना हाईकोर्ट के 49वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ; समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी हुए शामिलबिहार के सरकारी स्कूलों में लगेंगे सोलर पैनल, स्मार्ट क्लास से कंप्यूटर लैब तक अब नहीं होगी बिजली की परेशानी

तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार! रेवंत रेड्डी मुख्यमंत्री पद के सबसे बड़े दावेदार, रेस में ये नाम भी शामिल

DESK: तेलंगाना में कांग्रेस बहुमत की ओर तेजी से बढ़ रही है। चुनावी रूझान सामने आने के बाद कांग्रेस तेलंगाना में सरकार बनाती दिख रही है। तेलंगाना की कुल 119 सीटों में 63 पर कांग्रेस

तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार! रेवंत रेड्डी मुख्यमंत्री पद के सबसे बड़े दावेदार, रेस में ये नाम भी शामिल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: तेलंगाना में कांग्रेस बहुमत की ओर तेजी से बढ़ रही है। चुनावी रूझान सामने आने के बाद कांग्रेस तेलंगाना में सरकार बनाती दिख रही है। तेलंगाना की कुल 119 सीटों में 63 पर कांग्रेस आगे है, जबकि 40 सीटो पर बीआरएस, बीजेपी 8 और सात पर ओवैसी की पार्टी लीड कर रही है। तेलंगाना में कांग्रेस का मुख्यमंत्री चेहरा कौन होगा, इसको लेकर चर्चा तेज हो गई है। तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ए. रेवंत रेड्डी मुख्यमंत्री पद के सबसे बड़े दावेदार माने जा रहे हैं।


तेलंगाना में मुख्यमंत्री पद की रेस में कांग्रेस के ए. रेवंत रेड्डी के अलावा कई अन्य नाम भी हैं। मुख्यमंत्री पद के सबसे बड़े दावेदार ए. रेवंत रेड्डी आंध्र प्रदेश के महबूबनगर के रहने वाले हैं। छात्र जीवन से ही वे राजनीति में आ गए थे। छात्र जीवन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बाद उन्होंने चंद्रबाबू नायडू की तेलुगू देशम पार्टी की सदस्यता ले ली थी। 2009 में टीडीपी के टिकट पर कोडांगल विधानसभा सीट से सदन तक पहुंचे थे। इसके बाद 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर उन्होंने जीत हासिल की थी। 2021 में उन्हें तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।


मुख्यमंत्री की रेस में दूसरे बड़े दावेदार कांग्रेस में कई जिम्मेदारी निभा चुके एन उत्तम कुमार रेड्डी को माना जा रहा है। 1999 में इन्होंने कोडाद निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर जीत हासिल की थी। साल 2014 में हुजूरनगर विधानसभा सीट से उतरे और जीत दर्ज की थी। 2014 उन्हें नल्लारी किरण कुमार रेड्डी के कैबिनेट में मंत्री बनाया गया था। के. जना रेड्डी, कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी, मल्लू भट्टी विक्रमार्क, टी जीवन रेड्डी, रेणुका चौधरी और दामोदर राजनरसिम्हा सीएम पद से संभावित उम्मीदवार मानें जा रहे हैं।