ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार MLC चुनाव में कांग्रेस-CPI का सूपड़ा साफ, RJD को फायदा; जन सुराज ने भी खोला खाता✦Bihar News: बिहार MLC चुनाव: लालू-तेजस्वी का लालटेन जला, पटना-दरभंगा में BJP को झटका✦Bihar weather: बिहार में मौसम का बड़ा उलटफेर! सीतामढ़ी-मधुबनी में रेड अलर्ट, पटना समेत 32 जिलों में बारिश✦समस्तीपुर में पुलिस का हाफ एनकाउंटर: कुख्यात मनीष सिंह के पैर में लगी गोली✦60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया✦Bihar News: बिहार MLC चुनाव में कांग्रेस-CPI का सूपड़ा साफ, RJD को फायदा; जन सुराज ने भी खोला खाता✦Bihar News: बिहार MLC चुनाव: लालू-तेजस्वी का लालटेन जला, पटना-दरभंगा में BJP को झटका✦Bihar weather: बिहार में मौसम का बड़ा उलटफेर! सीतामढ़ी-मधुबनी में रेड अलर्ट, पटना समेत 32 जिलों में बारिश✦समस्तीपुर में पुलिस का हाफ एनकाउंटर: कुख्यात मनीष सिंह के पैर में लगी गोली✦60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया

तेजस्वी ने नीतीश की अन्तरात्मा को जगाया, पूछा - वर्मा जी की बात मानेंगे या ललन बाबू की

PATNA : 126वें संविधान संशोधन पर राजकीय संकल्प के दौरान विधानसभा में बोलते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर जमकर चुटकी ली। तेजस्वी ने नीतीश की अंतरात्मा को एनआरसी

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : 126वें संविधान संशोधन पर राजकीय संकल्प के दौरान विधानसभा में बोलते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर जमकर चुटकी ली। तेजस्वी ने नीतीश की अंतरात्मा को एनआरसी और सीएए के मुद्दे पर जगाने की कोशिश भी की। तेजस्वी यादव ने इसके लिए सीएए के मुद्दे पर जेडीयू के अंदर बंटी हुई राय को आधार बनाया।

दरअसल सीएएए के मुद्दे पर जेडीयू में अंदरूनी टकराव पर तेजस्वी यादव ने यह कहते हुए चुटकी ली कि नीतीश कुमार पवन वर्मा की बात मानेंगे या ललन सिंह की। नीतीश कुमार से कहा कि सीएए के मुद्दे पर आपने जो भी किया हो लेकिन बिहार में विधानसभा की विशेष बैठक बुलाकर एक प्रस्ताव पारित करें। तेजस्वी ने  बिहार में हर हाल में सीएए और एनआरसी लागू नहीं होने देने की अपील भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से की। 

आपको बता दें कि सीएए को जेडीयू की तरफ से समर्थन दिए जाने पर जेडीयू नेता प्रशांत किशोर और पवन वर्मा ने नाराजगी जाहिर की थी लेकिन लोकसभा में सांसद ललन सिंह ने पार्टी लाइन के मुताबिक इसका समर्थन किया था। तेजस्वी ने इसी पर चुटकी ली।



रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता