ब्रेकिंग
Bihar News: BPSC TRE-4.0 की नई डेट जारी! आवेदन के लिए मिला अतिरिक्त समय, जानें पूरी डिटेल✦Bihar News: जेडीयू से निकाले गए अनंत सिंह के सामने बड़ी चुनौती, क्या राजनीतिक वनवास की आएगी नौबत?✦Bihar MLC Election Result 2026: बिहार MLC चुनाव का आज फैसला! 5 शहरों में गिनती, जानें कहां और कब आएगा रिजल्ट✦Bihar weather: बिहार में अगले 3 दिन भारी! तूफान अर्नब का अलर्ट, इन जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी✦बेगूसराय SK महिला कॉलेज में 21 लाख की कथित गड़बड़ी पर बवाल, ABVP ने 4 घंटे तक किया प्राचार्य का घेराव✦Bihar News: BPSC TRE-4.0 की नई डेट जारी! आवेदन के लिए मिला अतिरिक्त समय, जानें पूरी डिटेल✦Bihar News: जेडीयू से निकाले गए अनंत सिंह के सामने बड़ी चुनौती, क्या राजनीतिक वनवास की आएगी नौबत?✦Bihar MLC Election Result 2026: बिहार MLC चुनाव का आज फैसला! 5 शहरों में गिनती, जानें कहां और कब आएगा रिजल्ट✦Bihar weather: बिहार में अगले 3 दिन भारी! तूफान अर्नब का अलर्ट, इन जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी✦बेगूसराय SK महिला कॉलेज में 21 लाख की कथित गड़बड़ी पर बवाल, ABVP ने 4 घंटे तक किया प्राचार्य का घेराव

तेजस्वी और लालू की बेटियों के घर में मिले लाखों कैश, दो किलो सोना और डॉलर भी जब्त, जानें और क्या कुछ मिला

PATNA : रेलवे में जमीन के बदले नौकरी देने के मामले में लालू यादव की मुश्किलें लगातार बढ़ती ही जा रही है। ईडी की टीम ने बीते कल उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और लालू यादव के करीब

तेजस्वी और लालू की बेटियों के घर में मिले लाखों कैश, दो किलो सोना और डॉलर भी जब्त, जानें और क्या कुछ मिला
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : रेलवे में जमीन के बदले नौकरी देने के मामले में लालू यादव की मुश्किलें लगातार बढ़ती ही जा रही है। ईडी की टीम ने बीते कल उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव  और लालू यादव के करीबियों पर बड़ी कार्रवाई की है। ईडी की टीम ने राजद के पूर्व विधायक अबू दोजाना के अलावा तेजस्वी प्रसाद यादव, रागिनी यादव, हेमा यादव, चंदा यादव, अमित कत्याल, नवदीप सरदाना, प्रवीण जैन और अजय कुमार के यहां छापेमारी की।


इसके साथ ही जांच एजेंसी ने पटना, दिल्ली, रांची, मुंबई, यूपी व हरियाणा में ईडी ने एक साथ करीब 25 ठिकानों पर छापेमारी की।  इसके बाद आज जो जानकारी निकल कर सामने आ रही है उसके मुताबिक इस छापेमारी में लालू यादव की बेटियों और तेजस्वी यादव के घर पर 70 लाख कैश, दो किलो सोना और 1900 डॉलर मिले। बरामद सोने में डेढ़ किलो जेवर और 540 ग्राम सोने का सिक्का है। 


दरअसल, एजेंसी के सूत्रों ने बताया कि छापे के दौरान 53 लाख रुपए नगद, 1900 अमेरिकी डॉलर, करीब 540 ग्राम सोना और सोने के 1.5 किलोग्राम जेवरात को जब्त किया गया है। वहीं, नई दिल्ली के फ्रेड्स कॉलोनी स्थित जिस आवास में छापा मारा गया उसमें तेजस्वी यादव भी मौजूद थे। यह लालू परिवार, राजद परिवार से जुड़ी कंपनी फोसिस्टम प्राइवेट लिमिटेड का रजिस्टर्ड ऐड्रेस है। इसके साथ ही ब्रह्मा सिटी प्राइवेट लिमिटेड, एलिट लैंडबेस प्राइवेट लिमिटेड, वाइटलैंड कॉरपोरेशन प्राइवेट लिमिटेड और मेरिडियन कंस्ट्रक्शन इंडिया लिमिटेड जैसी कंपनियों के परिसर की भी तलाशी ली गई है।


मालूम हो कि, रेलवे में नौकरी के बदले जमीन का मामला उस वक्त का है जब लालू प्रसाद यूपीएएक सरकार में रेल मंत्री थे।  इनपर आरोप है कि 2004-2009 के दौरान भारतीय रेलवे के विभिन्न जोन में समूह डी में विभिन्न व्यक्तियों को नियुक्त किया गया था और इसके बदले में उन्होंने अपनी जमीन तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद के परिवार के सदस्यों और एके इंफोसिस्टम प्राइवेट लिमिटेड को स्थानांतरित की थी। 


आपको बताते चलें कि, इससे पहले बीते कल ईडी की टीम ने बीते कल उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और पार्टी के पूर्व विधायक अबू दुजाना के पटना आवास और लालू प्रसाद यादव की बेटियों के आवास पर छापेमारी की है। ईडी की टीम ने पटना, दिल्ली, हरियाणा समेत दर्जनों से भी अधिक जगहों पर दस्तक दी और जमीन के बदले नौकरी देने के मामले में दस्तावेज खंगाले। इस मामले में लालू यादव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। इस पोस्ट के जरिए राजद सुप्रीमों लालू यादव ने भाजपा पर निम्न स्तर की राजनीति करने का बड़ा आरोप लगाया है।