ब्रेकिंग
Bihar News : दिल्ली में 'वोट चोरी' के खिलाफ विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, रामलीला मैदान में गरजे तेजस्वी यादव; बोले- लोकतंत्र और संविधान बचाने आए हैं✦राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की बढ़ेगी परेशानी! MLC सदस्यता रद्द कराने हाईकोर्ट जाएगी प्रशांत किशोर की पार्टी✦बिहार में प्रतियोगी छात्रों को सरकार देगी फ्री स्टडी किट, UPSC-BPSC से लेकर रेलवे तक की तैयारी करने वालों को मौका; इस दिन तक करें आवेदन✦दो निर्दलीय MLC को लेकर BJP में कन्फ्यूजन: विवाद बढ़ने पर पार्टी ने कहा- सिर्फ समर्थन दिया, मंत्री बोले- दोनों ने ज्वाइन किया, वह उसके साक्षी✦Bihar UPYOG Portal : बिहार में अब घर बैठे पास होगा मकान का नक्शा, ट्रेड लाइसेंस से पानी कनेक्शन तक की सुविधा ऑनलाइन; CM सम्राट ने लॉन्च किया UPYOG पोर्टल✦Bihar News : दिल्ली में 'वोट चोरी' के खिलाफ विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, रामलीला मैदान में गरजे तेजस्वी यादव; बोले- लोकतंत्र और संविधान बचाने आए हैं✦राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की बढ़ेगी परेशानी! MLC सदस्यता रद्द कराने हाईकोर्ट जाएगी प्रशांत किशोर की पार्टी✦बिहार में प्रतियोगी छात्रों को सरकार देगी फ्री स्टडी किट, UPSC-BPSC से लेकर रेलवे तक की तैयारी करने वालों को मौका; इस दिन तक करें आवेदन✦दो निर्दलीय MLC को लेकर BJP में कन्फ्यूजन: विवाद बढ़ने पर पार्टी ने कहा- सिर्फ समर्थन दिया, मंत्री बोले- दोनों ने ज्वाइन किया, वह उसके साक्षी✦Bihar UPYOG Portal : बिहार में अब घर बैठे पास होगा मकान का नक्शा, ट्रेड लाइसेंस से पानी कनेक्शन तक की सुविधा ऑनलाइन; CM सम्राट ने लॉन्च किया UPYOG पोर्टल

तेजस्वी ने भाजपा पर कसा तंज, कहा - गिनती भूल गए हैं भाजपा के लोग, लालू को लेकर भी दी जानकारी

PATNA : बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने रोजगार के मसले को लेकर एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी पर रविवार को जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि लगता ह

 तेजस्वी ने भाजपा पर कसा तंज, कहा - गिनती भूल गए हैं भाजपा के लोग, लालू को लेकर भी दी जानकारी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA  :  बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने रोजगार के मसले को लेकर एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी  पर रविवार को जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि लगता है भाजपा वाले लोग गिनती नहीं जानते हैं, वरना देने को लेकर सवाल नहीं करते। वैसे में उनलोगों को बता देना चाहता हूं कि बिहार में महागठबंधन की सरकार आने के तीन महीने के अंदर ही नियुक्ति पत्र बंटने शुरू हो गए हैं।


तेजस्वी ने कहा कि, केंद्र सरकार ने बैठे लोगों को यह बताना चाहिए कि पिछले आठ साल में जो उन्होंने वादा किया है उसका क्या हुआ है। भाजपा ने लोग शायद यह भूल गए थे कि उनके द्वारा हर साल दो करोड़ रोजगार देने का वादा था। उसका क्या हुआ है कितनी नौकरी अबतक उनके द्वारा दी गई है। तेजस्वी ने कहा कि अपनी कमियां छिपाने के लिए भाजपा वाले मुद्दे से भटका रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता बीजेपी की सच्चाई जान चुकी है। लेकिन, हमारी सरकार अब वापस से 16 नवंबर को 10 हजार लोगों को नौकरी देने जा रही है। 


वहीं, उन्होंने इस मामले में भी अपनी प्रतिक्रिया है कि  राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को उनकी बेटी सिंगापुर में रहने वाली बेटी रोहिणी आचार्या किडनी देंगी। इसका निर्णय कैसे लिया गया? इसपर तेजस्वी यादव  कहा कि लालू यादव को परिवार के सभी सदस्य किडनी देने के लिए तैयार थे। चिकित्सक ने भी कहा था कि कोई खुद का परिवार ही किडनी दे, लेकिन वो बेस्ट मैच होना चाहिए, जिसके बाद रोहिणी का बेस्ट मैच हुआ तो यह  निर्णय लिया गया कि वही पिता जी को किडनी देंगी।


बता दें कि, लालू प्रसाद बीमार हैं। डाक्टरों ने उनके स्वस्थ होने के लिए किडनी ट्रांसप्लांट करने की जरूरत बताई है। सिंगापुर में जल्द ही लालू का आपरेशन होगा। जिसके बाद लालू परिवार में यह निर्णय हुआ कि लालू यादव को किडनी उनकी बेटी रोहिणी आचार्या देंगी। बता दें कि, लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्या सिंगापूर में ही रहती है। इसके साथ ही इनका किडनी सबसे अधिक बेहतर तरीके से मैच हुआ है।