ब्रेकिंग
Bihar Teacher AI Training: बिहार के शिक्षक अब AI से पढ़ाएंगे, Google से करार; Gemini-NotebookLM की मिलेगी ट्रेनिंग✦Bihar News: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली के बाद भी बिल में माइनस! ऐप में दिख रहे ₹400-500, जानिए क्या है मामला✦Bihar News : बिहार में अब 30 दिन में पास होगा मकान का नक्शा, देरी हुई तो अपने आप मिल जाएगी मंजूरी! छोटे प्लॉट वालों को भी बड़ी राहत✦WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦Bihar Teacher AI Training: बिहार के शिक्षक अब AI से पढ़ाएंगे, Google से करार; Gemini-NotebookLM की मिलेगी ट्रेनिंग✦Bihar News: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली के बाद भी बिल में माइनस! ऐप में दिख रहे ₹400-500, जानिए क्या है मामला✦Bihar News : बिहार में अब 30 दिन में पास होगा मकान का नक्शा, देरी हुई तो अपने आप मिल जाएगी मंजूरी! छोटे प्लॉट वालों को भी बड़ी राहत✦WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती

'तेजस्वी के यार हैं देश के नाजायज औलाद ...', डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा का विवादित बयान, कहा - RJD के दोस्त हैं आतंकवादी, भ्रष्टाचारी और अपराधी

PATNA : बिहार ने तेजस्वी यादव के जो दोस्त हैं जो नाजायज हैं। यह बातें हम नहीं कह रहे बल्कि बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा है। सिन्हा से जब जांच एजेंसियों को ल

'तेजस्वी के यार हैं देश के नाजायज औलाद ...', डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा का विवादित बयान, कहा - RJD के दोस्त हैं आतंकवादी, भ्रष्टाचारी और अपराधी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार ने तेजस्वी यादव के जो दोस्त हैं जो नाजायज हैं। यह बातें हम नहीं कह रहे बल्कि बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा है। सिन्हा से जब जांच एजेंसियों को लेकर सवाल किया गया तो ये ऐसी बातें बोल गए जो शब्दों की मर्यादा तोड़ती हुई नजर आती है। दरअसल, विजय सिन्हा से यह सवाल किया गया कि तेजस्वी यादव कह रहे हैं कि ईडी, सीबीआई और आईटी भाजपा की जमाई हैं। उसके बाद इस पर पलटवार करते हुए कहा कि सिन्हा ने कहा कि इस देश में जितने गलत काम करने वाले हैं वो तेजस्वी के दोस्त हैं और वो नाजायज औलाद हैं। 


विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि इस देश के जितने नाजायज औलाद हैं आतंकवादी, भ्रष्टाचारी और अपराधी यह सब तुम्हारे (तेजस्वी यादव) यार हैं। तुम्हारे माता-पिता के किए गए पाप जनता की कमाई लूटने का जांच हो रहा है तो कोर्ट भी आदेश जारी कर रही है। उसके बाद जो कुछ बोलना गलत मानसिकता का प्रतीक है। ऐसे में तेजस्वी यदि एजेंसी पर सवाल उठा रहा है तो गलत बात है। 


इसके आगे सिन्हा ने कहा कि तेजस्वी यादव  जिस भाषा का प्रयोग कर रहे हैं वो राजनीति का दुर्भाग्य है। जांच एजेंसी देश के संविधान के तहत काम कर रही है। इसके बाद भी इस तरह के भाषा का इस्तेमाल करना दुर्भावना का प्रतीक है। यह लोग स्वार्थ से वशीभूत होकर अपवित्र गठबंधन बनाए हैं। तो जाहिर तौर पर वो अपनी अपवित्रता का प्रदर्शन किसी न किसी तौर पर दिखाएंगे।


उधर, इससे पहले पीएम मोदी के बयान को लेकर देश भर में सियासत तेज हैं। जिस तरह से पीएम ने यह कहा है कि देश की संपति पर एक ख़ास वर्ग के अधिकार की बात कांग्रेस करती थी उसके बाद विपक्ष के नेता इसको लेकर भाजपा पर हमलावर हैं। इसके बाद विजय सिन्हा का यह बयान एक बार फिर से बिहार की सियासी सरगर्मी बढ़ा सकती है।