ब्रेकिंग
Bihar Teacher AI Training: बिहार के शिक्षक अब AI से पढ़ाएंगे, Google से करार; Gemini-NotebookLM की मिलेगी ट्रेनिंग✦Bihar News: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली के बाद भी बिल में माइनस! ऐप में दिख रहे ₹400-500, जानिए क्या है मामला✦Bihar News : बिहार में अब 30 दिन में पास होगा मकान का नक्शा, देरी हुई तो अपने आप मिल जाएगी मंजूरी! छोटे प्लॉट वालों को भी बड़ी राहत✦WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦Bihar Teacher AI Training: बिहार के शिक्षक अब AI से पढ़ाएंगे, Google से करार; Gemini-NotebookLM की मिलेगी ट्रेनिंग✦Bihar News: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली के बाद भी बिल में माइनस! ऐप में दिख रहे ₹400-500, जानिए क्या है मामला✦Bihar News : बिहार में अब 30 दिन में पास होगा मकान का नक्शा, देरी हुई तो अपने आप मिल जाएगी मंजूरी! छोटे प्लॉट वालों को भी बड़ी राहत✦WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती

तेजस्वी ने शाह-मोदी और नीतीश के फैमली मेंबर की करवाई गिनती, कहा - संविधान लिखने वाले भी थे 14वें संतान, अटल बिहारी को भी किया याद

PATNA : बिहार के कटिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर आयोजित जनसभाओं में जनता दल यूनाईटेड) के नेता और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय जनता दल के नेता लालू प्रसाद यादव के परिवा

तेजस्वी ने शाह-मोदी और नीतीश के फैमली मेंबर की करवाई गिनती, कहा - संविधान लिखने वाले भी थे 14वें संतान, अटल बिहारी को भी किया याद
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार के कटिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर आयोजित जनसभाओं में जनता दल यूनाईटेड) के नेता और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय जनता दल के नेता लालू प्रसाद यादव के परिवार पर जमकर हमला किया और कहा कि पति-पत्नी ने मिलकर बिहार पर सालों तक शासन किया. पहले पति सीएम बने और जब वे हट गए तो पत्नी को बना दिया. नीतीश ने कहा कि, ''हट गए तो बीबी को बना दिया... अब आजकल बाल-बच्चा को.. पैदा तो बहुत कर दिए... इतने ज्यादा पैदा करना चाहिए किसी को, बाल-बच्चा?  इसके बाद अब इस बयान पर तेजस्वी ने फैमली डाटा के साथ पलटवार किया है। तेजस्वी ने सीएम नीतीश से लेकर पीएम और गृह मंत्री सबके परिवारजनों की संख्या बताई है।  


तेजस्वी यादव ने कहा कि आदरणीय मुख्यमंत्री जी हमारे अभिभावक हैं। हमारे पिता तुल्य हैं। उनके लिए हमेशा से सामान्य हैं। हम तोड़ के बेटे के रूप में खड़े रहे हैं उन्होंने कई बार कहा है कि यह तो बेटा है मेरा। हकीकत यह है कि वरना तो बोलना चाहते हैं नहीं बोल रहे हैं बल्कि उनसे कोई बुलवा रहा है। इसके बाद तेजस्वी ने कहा कि मेरे परिवार पर बोलने से पहले यह जानना चाहिए कि जिन्होंने इस देश का संविधान लिखा था वह 14 भाई बहन थे। बाबा साहब खुद 14 वें नंबर पर थे।  


इसके आगे तेजस्वी ने भाजपा के नेता सहित कई लोगों के परिवारजनों की संख्या बताई।  उन्होंने कहा कि सुभाष चंद्र बोस जी वह भी 14 भाई बहन थे और खुद वह आठवें नंबर पर थे। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी पांच भाई बहन हैं। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के 7 भाई बहन थे। पीएम नरेंद्र मोदी 6 भाई बहन हैं। गृह मंत्री अमित शाह सात भाई बहन हैं और वह खुद सातवें नंबर पर हैं। रविशंकर जी पटना वाले 7 भाई -बहन हैं।  


इसके आगे तेजस्वी ने कहा कि राष्ट्रगान लिखने वाले रवीन्द्रनाथ टैगोर  जी 7 भाई बहन थे। वीवी गिरी जी के 14 बच्चे थे उसके बाद देवगौड़ा जी के छह बच्चे थे नरसिम्हा राव जी के आठ बच्चे थे तो सीएम साहब से जी लोग बुलावा रहे हैं पहले उनको यह सब देख लेना चाहिए था। यह कोई मुद्दा नहीं है और बात मुद्दे की होनी चाहिए थी न बिहार के विकास की बात होनी चाहिए।