ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

चुनावी सभा के दौरान टूटा मंच, नीचे गिरे तेजप्रताप के ससुर चंद्रिका राय

CHHAPRA : सोनपुर में जेडीयू नेता और तेज प्रताप यादव के ससुर चंद्रिक राय के चुनावी सभा में उस वक्त हड़कंप मच गया जब माला पहनाने के दौरान ज्यादा भीड़ हो जाने के कारण मंच ही टूट

चुनावी सभा के दौरान टूटा मंच, नीचे गिरे तेजप्रताप के ससुर चंद्रिका राय
Anamika
2 मिनट

CHHAPRA : सोनपुर में जेडीयू नेता और तेज प्रताप यादव के ससुर चंद्रिक राय के चुनावी सभा में उस वक्त हड़कंप मच गया जब माला पहनाने के दौरान ज्यादा भीड़ हो जाने के कारण मंच ही टूट कर गिर गया.   इस दौरान चंद्रिका राय भी मंच के साथ नीचे गिर गए. हालांकि इस हादसे में किसी को ज्यादा चोटें नहीं आई है. 

बताया जा रहा है चंद्रिका राय ने गुरूवार को परसा विधानसभा से नामांकन दाखिल किया और सोनपुर में ही एक चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे. इस दौरान उनके साथ बीजेपी नेता राजीप प्रताप रुडी और एनडीए के कई नेता के साथ ही साथ बड़ी संख्या में उनके समर्थक मौजूद थे. 



चुनावी सभा के दौरान जैसे ही चंद्रिका राय बोलने के लिए खड़ा हुए कई लोग उन्हें माला पहनाने के लिए मंच पर चढ़ गए. माला पहनाने की होड़ में एक साथ मंच पर इतने लोग चढ़ गए कि वह भरभरा कर गिर गया और मंच पर मौजूद चंद्रिका राय समेत कई नेता जमीन पर आ गए. जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने सभी को उठाया. हालांकि इस दौरान किसी को गंभीर चोट नहीं लगी, कुछ लोग मामूली रुप से घायल हो गए. इस चुनावी सभा के दौरान न तो किसी को कोरोना से डर था और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखा गया था.