ब्रेकिंग
बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद... बाइक सवार बदमाशों ने शख्स को मारी गोली, हालत गंभीरबिहार में PG मेडिकल छात्रों को बड़ी सौगात, मानदेय में भारी बढ़ोतरी; अब हर महीने मिलेंगे लाखों रुपये... जानिए कितना हुआ इजाफा‘राहुल मियां, आपको देश जान चुका है…’ नितिन नवीन के बाद रोहित सिंह का तीखा हमलातेजस्वी के ‘SDRF नाव में कट’ वाले आरोप पर BJP का करारा पलटवार, कहा- भ्रामक और निराधार है दावाBihar Raid News : भ्रष्ट अधीक्षण अभियंता के पांच ठिकानों पर SVU की छापेमारी, हाल में मुंबई में 1.65 करोड़ में खरीदी है प्रॉपर्टीबिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद... बाइक सवार बदमाशों ने शख्स को मारी गोली, हालत गंभीरबिहार में PG मेडिकल छात्रों को बड़ी सौगात, मानदेय में भारी बढ़ोतरी; अब हर महीने मिलेंगे लाखों रुपये... जानिए कितना हुआ इजाफा‘राहुल मियां, आपको देश जान चुका है…’ नितिन नवीन के बाद रोहित सिंह का तीखा हमलातेजस्वी के ‘SDRF नाव में कट’ वाले आरोप पर BJP का करारा पलटवार, कहा- भ्रामक और निराधार है दावाBihar Raid News : भ्रष्ट अधीक्षण अभियंता के पांच ठिकानों पर SVU की छापेमारी, हाल में मुंबई में 1.65 करोड़ में खरीदी है प्रॉपर्टी

तेजस्वी के ‘SDRF नाव में कट’ वाले आरोप पर BJP का करारा पलटवार, कहा- भ्रामक और निराधार है दावा

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के दौरे के दौरान SDRF की नाव में कट लगने के तेजस्वी यादव के दावे पर बीजेपी ने पलटवार किया है। भाजपा प्रवक्ता पीयूष शर्मा ने आरोप को भ्रामक और निराधार बताते हुए कहा कि जिस नाव में मामूली कट लगा, उसमें तेजस्वी यादव सवार ही नहीं थे

Bihar News, Tejashwi Yadav, Tejashwi Yadav Flood Visit, SDRF Boat, Piyush Sharma BJP, Bihar Flood, Samrat Choudhary, Tejashwi vs BJP, Bihar Politics, Flood News Bihar, SDRF Bihar
© self
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar News: बाढ़ प्रभावित क्षेत्र की यात्रा के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव द्वारा SDRF की वोट से हवा निकलने की बात बिल्कुल भ्रामक व निराधार है। भाजपा प्रवक्ता पीयूष शर्मा ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष उस वोट में सवार नहीं थे ,जिस वोट में हवा निकलने या कट लगने की बात कही जा रही है । उक्त घटना दूसरी वोट में हुई थी। उनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे । लाईफ जैकेट एवं अन्य बचाव सामग्री उस वोट में उपलब्ध थे । 


भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि, यात्रा के दौरान उन्हें दो SDRF की वोट उपलब्ध कराई गई थी। जलस्तर कम होने के कारण दूसरी वोट के निचले हिस्से में पानी के अंदर मौजूद नुकीली/ कंटीली झाड़ियों के लग जाने से वोट में मामूली कट आयी थी जो एक प्राकृतिक व तकनीकी परिस्थिति थी. पीयूष शर्मा ने कहा कि दूसरी वोट में कट लगने के वावजूद भी SDRF ने उन्हें सुरक्षित गंतव्य स्थान तक पहुंचाया। और सुरक्षा में कोई चूक नहीं हुई। 

उन्होंने कहा कि मुख्य बाढ़ के समय तेजस्वी यादव घरों में थे और कभी कभी सड़कों से केवल  निरीक्षण कर  खानापूर्ति करने का काम कर रहे थे,आज जब पानी का जलस्तर कम हुआ है तो चेहरा चमकाने व मीडिया की सुर्खियों में बने रहने के लिए सरकार पर इस तरह के आरोप लगाने का काम कर रहे हैं। हमारी सरकार हर बाढ़ पीड़ितों के लिए हर सहायता कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी स्वयं हर रोज बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर लोगों को हर सुविधा उपलब्ध कराने का काम कर रहे हैं।