ब्रेकिंग
जमुई के मलयपुर अस्पताल में प्रसव पीड़ा से तड़पती रही गर्भवती, ड्यूटी से गायब मिले स्वास्थ्यकर्मी; वीडियो वायरलमुजफ्फरपुर जमीन तोड़फोड़ मामले में विधायक अमित रानू की गिरफ्तारी की तैयारी, 25 कांड दर्ज, 8 में नामजदरक्षाबंधन पर बिहार की बेटियों को बड़ी सौगात, 4,700 स्कूटर-मोटरसाइकिल से पुलिस दीदी अभियान की शुरुआतBPSC TRE-4 अभ्यर्थियों से मिले चिराग पासवान, CM सम्राट चौधरी के सामने रखी 15 सूत्री मांगें, कहा..संवाद से होगा समाधान पटना में छात्रों पर लाठीचार्ज से भड़के तेजस्वी यादव, कहा..चोर चोरी से जाए सीनाजोरी से न जाए!!जमुई के मलयपुर अस्पताल में प्रसव पीड़ा से तड़पती रही गर्भवती, ड्यूटी से गायब मिले स्वास्थ्यकर्मी; वीडियो वायरलमुजफ्फरपुर जमीन तोड़फोड़ मामले में विधायक अमित रानू की गिरफ्तारी की तैयारी, 25 कांड दर्ज, 8 में नामजदरक्षाबंधन पर बिहार की बेटियों को बड़ी सौगात, 4,700 स्कूटर-मोटरसाइकिल से पुलिस दीदी अभियान की शुरुआतBPSC TRE-4 अभ्यर्थियों से मिले चिराग पासवान, CM सम्राट चौधरी के सामने रखी 15 सूत्री मांगें, कहा..संवाद से होगा समाधान पटना में छात्रों पर लाठीचार्ज से भड़के तेजस्वी यादव, कहा..चोर चोरी से जाए सीनाजोरी से न जाए!!

तेजस्वी के क्राइम बुलेटिन जारी करने पर भड़के सम्राट चौधरी: बोले- लालू यादव बिहार में गुंडागर्दी के प्रतीक, सीएम हाउस में बैठकर करते थे खेल

PATNA: बिहार में अपराध की घटनाओं को लेकर आरजेडी नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने डबल इंजन सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। तेजस्वी हर दिन क्राइम बुलेटिन जारी कर

तेजस्वी के क्राइम बुलेटिन जारी करने पर भड़के सम्राट चौधरी: बोले- लालू यादव बिहार में गुंडागर्दी के प्रतीक, सीएम हाउस में बैठकर करते थे खेल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में अपराध की घटनाओं को लेकर आरजेडी नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने डबल इंजन सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। तेजस्वी हर दिन क्राइम बुलेटिन जारी कर सरकार पर हमले बोल रहे हैं और जवाब मांग रहे हैं कि अपराध पर कब लगाम लगेगा। तेजस्वी यादव के क्राइम बुलेटिन जारी करने पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने पलटवार किया है।


डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन का राज है। सुशासन के राज में अपराध करने वाले को छोड़ा नहीं जाता है। किसी भी आपराधिक घटना के बाद तुरंत कार्रवाई होती है और अपराधी को गिरफ्तार कर जेल में डाला जाता है। बिहार में पहले की तरह ऑर्गनाइज क्राइम नहीं हो सकता है।


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सचिवालय और राज्य के कोई भी बड़े लोग अपराध नहीं कर सकते हैं। अपराध करने वाले के खिलाफ हर हालत में कार्रवाई होगी। लालू प्रसाद के राज को बिहार की जनता अच्छी तरह से जानती है कि सीएम हाउस से कैसे वह आपराधीकरण करने का काम करते थे। अपराधियों और भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देना उनका काम था। 


सम्राट ने कहा कि बिहार में गुंडागर्दी कैसे बढ़े इसके लिए लालू प्रसाद को लोग जानते हैं। लालू प्रसाद ने बिहार को लूटा, भ्रष्टाचार कराया, अपराधीकरण कराया, नरसंहार कराया इसलिए बिहार की जनता इन लोगों को पर कभी भरोसा नहीं कर सकती है।