ब्रेकिंग
खुली चुनौती: पटना में अपराधियों ने ऑटोमोबाइल वर्कशॉप के मालिक को गोलियों से भूना....✦DGP विनय कुमार ने लिया VRS, सरकार ने दी स्वीकृति✦हरलाखी में AC लगाने गए टेक्नीशियन की करंट लगने से मौत, बेनीपट्टी के युवक ने गंवाई जान✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦खुली चुनौती: पटना में अपराधियों ने ऑटोमोबाइल वर्कशॉप के मालिक को गोलियों से भूना....✦DGP विनय कुमार ने लिया VRS, सरकार ने दी स्वीकृति✦हरलाखी में AC लगाने गए टेक्नीशियन की करंट लगने से मौत, बेनीपट्टी के युवक ने गंवाई जान✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन

तेस्जवी यादव का जन्मदिन आज, आधी रात को घर में काटा केक

PATNA : बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का आज जन्मदिन है. तेजस्वी आज अपना 33 वां जन्मदिन मना रहे हैं. उनके जन्मदिन पर सबसे पहले 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास पर ही केक कटा है. आ

तेस्जवी यादव का जन्मदिन आज, आधी रात को घर में काटा केक
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का आज जन्मदिन है. तेजस्वी आज अपना 33 वां जन्मदिन मना रहे हैं. उनके जन्मदिन पर सबसे पहले 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास पर ही केक कटा है. आधी रात के वक्त तेजस्वी के बड़े भाई तेजप्रताप यादव और उनकी मां राबड़ी देवी ने उनका बर्थडे केक कटवाया और जन्मदिन की बधाई दी.



आपको बता दें, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव आज 33 साल के हो जाएंगे. कम उम्र में ही उन्होंने कई उपलब्धि हासिल कर ली है. यही वजह है कि आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव अपने छोटे लाल पर इतना गर्व करते हैं और बड़े बेटे यानी तेज प्रताप यादव से ज्यादा भरोसा भी जताते हैं. आज उनके 33वें जन्मदिन पर लालू यादव उनके साथ मौजूद नहीं रह पाएंगे लेकिन वे दिल्ली से ही तेजस्वी के लिए आशीर्वाद भेजेंगे.



तेजस्वी यादव के बड़े भाई तेज प्रताप यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है. तेज ने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें तेजस्वी यादव अपने बड़े भाई और अपनी मां के साथ केक काटते दिख रहे हैं. तेजस्वी यादव के जन्मदिन की तैयारी पिछले 4-5 दिन पहले ही शुरू कर दी गई थी. पार्टी के नेता और उनके समर्थक पटना के कई इलाकों में जन्मदिन की पोस्टर लगाते दिख रहे थे.

टैग्स