ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद चुनाव: तिरहुत शिक्षक सीट पर नरेंद्र सिंह आगे, दूसरे राउंड में 1872 वोटों की बढ़त✦Bihar CM : 'अपराधियों का जितना कमर तोड़ना हैं उतना तोड़िए ...', शराबबंदी कार्यक्रम में बोले CM सम्राट चौधरी- बच्चों को नशे में धकेलने वालों को छोड़ना नहीं✦Bihar News : शराबबंदी के बाद बिहार में बढ़ा ‘सूखा नशा’! CM सम्राट चौधरी बोले- युवा पीढ़ी नशे में गई तो बर्बाद हो जाएगा बिहार; 8 जिलों को किया टारगेट✦नौकरी के नाम पर 5.60 लाख की ठगी: फर्जी DSP की साथी प्रीति के घर बजा ढोल, पुलिस ने चपकाया इश्तेहार✦Bihar Police : सिपाही से DGP तक की वर्दी पर लगेगा खास निशान, इस महीने पटना में होगा भव्य समारोह; 18 करोड़ से ज्यादा की तैयारी✦बिहार विधान परिषद चुनाव: तिरहुत शिक्षक सीट पर नरेंद्र सिंह आगे, दूसरे राउंड में 1872 वोटों की बढ़त✦Bihar CM : 'अपराधियों का जितना कमर तोड़ना हैं उतना तोड़िए ...', शराबबंदी कार्यक्रम में बोले CM सम्राट चौधरी- बच्चों को नशे में धकेलने वालों को छोड़ना नहीं✦Bihar News : शराबबंदी के बाद बिहार में बढ़ा ‘सूखा नशा’! CM सम्राट चौधरी बोले- युवा पीढ़ी नशे में गई तो बर्बाद हो जाएगा बिहार; 8 जिलों को किया टारगेट✦नौकरी के नाम पर 5.60 लाख की ठगी: फर्जी DSP की साथी प्रीति के घर बजा ढोल, पुलिस ने चपकाया इश्तेहार✦Bihar Police : सिपाही से DGP तक की वर्दी पर लगेगा खास निशान, इस महीने पटना में होगा भव्य समारोह; 18 करोड़ से ज्यादा की तैयारी

तेजस्वी वर्चुअल मोड में करेंगे रैली, RJD ने तैयार किया सेटअप

PATNA : बिहार में चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों की सांसे अटकी हुई है. एनडीए और महागठबंधन में किसी भी क्षण उम्मीदवारों के नामों की घोषणा हो सकती है. हालांकि 1

तेजस्वी वर्चुअल मोड में करेंगे रैली, RJD ने तैयार किया सेटअप
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों की सांसे अटकी हुई है. एनडीए और महागठबंधन में किसी भी क्षण उम्मीदवारों के नामों की घोषणा हो सकती है. हालांकि 1 अक्टूबर को मंथन का दिन रखा गया है, जिसके बाद भाजपा-जेडीयू 2 अक्टूबर को बिहार में सीटों का एलान कर सकती है तो वहीं राजद भी 2 अक्टूबर को ही अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर सकती है. 


एक तरफ नेताओं की बैठक बंद कमरे में चल रही है तो वहीं दूसरी तरफ सभी राजनीतिक दलों के पार्टी दफ्तर में मतदाताओं तक ज्यादा से ज्यादा पहुंचने की कोशिश की जा रही है. लिहाजा पार्टी दफ्तर को हाईटेक बनाने की कवायद भाजपा-जदयू के बाद राजद दफ्तर में तेज कर दी गई है. राजद कार्यालय में भी भी ऑनलाइन ब्रॉडकास्टिंग के लिए बड़े पैमाने पर व्यवस्था की गई है और कैंप शूट के अलावा डिजेलाइट के माध्यम से स्कोर डेकोरेट किया गया है ताकि जब राजद के नेता बिहार में अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करें या पार्टी के नेताओं के बीच किसी बैठक में पहुंचे तो वह जनता तक ज्यादा से ज्यादा जुड़ सकें. 


लिहाजा आरजेडी दफ्तर में 1 महीने के लिए हाईटेक तकनीक की संयुक्त कंपनी को लगा दिया गया है जिसका पूरा फोकस आरजेडी के नेता और उम्मीदवारों पर है. पार्टी दफ्तर में रोज बैनर लग रहे हैं तो कई तस्वीर और पोस्टर बदले भी जा रहे हैं.



टैग्स
रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता